पैन इंडिया सुपरस्टार डॉ. शिवराजकुमार का अब तक का सबसे खूंखार अवतार ‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’; पोस्टर और मोशन पोस्टर हुआ रिलीज
पैन इंडिया सुपरस्टार डॉ. शिवराजकुमार का अब तक का सबसे खूंखार अवतार ‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’; पोस्टर और मोशन पोस्टर हुआ रिलीज
पहली झलक सामने आ चुकी है और इसे नजरअंदाज करना नामुमकिन है!
Mumbai : फिल्ममेकर आर. चंद्रू ने अपनी बहुप्रतीक्षित आगामी फिल्म ‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’ (ओएम) का दमदार पोस्टर और मोशन पोस्टर लॉन्च कर दिया है। इसमें पैन इंडिया सुपरस्टार और सैंडलवुड के किंग डॉ. शिवराजकुमार अपने बेहद रौद्र, रफ और पहले कभी न देखे गए अवतार में नजर आ रहे हैं।
तीव्रता और बिजली जैसी स्क्रीन प्रेजेंस के साथ फ्रेम पर कब्जा जमाते डॉ. शिवराजकुमार का यह पावरफुल ट्रांसफॉर्मेशन एक डार्क, रॉ और जबरदस्त एक्शन से भरी सिनेमाई दुनिया की झलक देता है। खून, तबाही और अफरा तफरी के बीच बना यह पोस्टर दर्शकों को ऐसे किरदार से मिलवाता है, जो मानो तबाही मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’ नाम ही अपने आप में एक बड़ा संकेत है। फिल्म एक विशाल, धमाकेदार और जिंदगी से भी बड़े सिनेमाई अनुभव का वादा करती है, जहां आर. चंद्रू अपनी खास विजन और बड़े पैमाने की सिनेमाई दुनिया को बड़े पर्दे पर लेकर आ रहे हैं। टाइटल और इस इंटेंस पहली झलक ने पहले ही दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है कि आखिर डॉ. शिवराजकुमार का यह अब तक का सबसे विस्फोटक अवतार कितना बड़ा धमाका करने वाला है।
फिल्म के बारे में बात करते हुए निर्देशक आर. चंद्रू ने कहा, “‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’ एक ऐसी फिल्म है, जिसे एक खास रॉनेस, स्केल और इंटेंसिटी के साथ सोचा गया है। जब हमने इस किरदार पर चर्चा शुरू की, तभी हमें पता था कि इसके लिए ऐसी शख्सियत चाहिए, जिसकी स्क्रीन प्रेजेंस जबरदस्त हो, जिसमें पावर हो और जो इस किरदार की कई परतों को पर्दे पर उतार सके। डॉ. शिवराजकुमार इसके लिए बिल्कुल परफेक्ट चॉइस थे। यह हमारे लिए सिर्फ एक और एक्शन फिल्म नहीं है। यह एक पूरी दुनिया है, जिसे हम बेहद जुनून के साथ बना रहे हैं और मैं दर्शकों को यह दिखाने के लिए बेहद उत्साहित हूं कि हमने उनके लिए क्या तैयार किया है।”
पैन इंडिया सुपरस्टार डॉ. शिवराजकुमार ने कहा, “जिस पल आर. चंद्रू ने मुझे ‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’ की कहानी सुनाई, उसी वक्त मुझे इस किरदार की एनर्जी और इसकी खासियत महसूस हो गई थी। यह इंटेंस है, पावरफुल है और दर्शकों ने मुझे पहले जो करते देखा है, उससे काफी अलग है। हर फिल्म एक अभिनेता को कुछ नया एक्सप्लोर करने का मौका देती है और ‘ओएम’ मेरे लिए एक बेहद रोमांचक सफर रहा है। मैं इस किरदार को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए उत्सुक हूं और उम्मीद करता हूं कि वे मेरे इस नए अवतार को भी उतना ही प्यार देंगे, जितना उन्होंने मुझे हमेशा दिया है।”
मशहूर निर्माता और प्रेजेंटर श्री आनंद पंडित ने कहा, “‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’ एक ऐसी फिल्म है, जिसे जबरदस्त महत्वाकांक्षा और विजन के साथ बनाया जा रहा है। डॉ. शिवराजकुमार एक आइकॉनिक सुपरस्टार हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग अविश्वसनीय है और उन्हें इस खूंखार नए अवतार में देखना वाकई बेहद रोमांचक है। आर. चंद्रू के पास इस फिल्म के लिए एक मजबूत विजन है और मुझे खुशी है कि मैं ऐसे प्रोजेक्ट से जुड़ा हूं, जो स्केल, इंटेंसिटी और एक अनोखे सिनेमाई अनुभव का वादा करता है। हमें पूरा विश्वास है कि ‘ओएम’ अलग अलग भाषाओं और क्षेत्रों के दर्शकों से जुड़ने में कामयाब होगी।”
‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’ (ओएम) आरसी स्टूडियोज की प्रस्तुति है। फिल्म का निर्देशन आर. चंद्रू ने किया है और इसमें पैन इंडिया सुपरस्टार और सैंडलवुड किंग डॉ. शिवराजकुमार ‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’ के रूप में और ‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’ बनकर नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण यमुना चंद्रू ने किया है और इसे मशहूर निर्माता आनंद पंडित प्रस्तुत कर रहे हैं।
पोस्टर और मोशन पोस्टर ने माहौल सेट कर दिया है। अब आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुका है एक नए मॉन्स्टर का काउंटडाउन!
