O'Romeo Aashiqon Ki Colony Shahid K Disha P Sajid N Vishal B

O’Romeo: Aashiqon Ki Colony : शाहिद कपूर और दिशा पाटनी ने ‘आशिकों की कॉलोनी’ में बढ़ाया तापमान

https://www.youtube.com/watch?v=FWHcd8TH7dE&list=RDFWHcd8TH7dE&start_radio=1

Mumbai: ओ’रोमियो का एनर्जेटिक ट्रैक मचा रहा है धूम! साजिद नाडियाडवाला की बहुप्रतीक्षित फिल्म ओ’रोमियो अपने ट्रेलर को लेकर पहले ही जबरदस्त चर्चा में है और अब फिल्म का दूसरा गाना ‘आशिकों की कॉलोनी’ रिलीज़ होकर इस एक्साइटमेंट को और भी ऊँचाई पर ले जाता नजर आ रहा है। यह गाना एक हाई-एनर्जी डांस नंबर है, जो सुनते ही दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर देता है। 90 के दशक की विजुअल फील और आज के मॉडर्न बीट्स का खूबसूरत मेल इस गाने को खास बनाता है। ‘आशिकों की कॉलोनी’ में नॉस्टैल्जिया और समकालीन संगीत का ऐसा संतुलन देखने को मिलता है, जो इसे बाकी गानों से अलग पहचान देता है। गाने की धुन जहां पुराने बॉलीवुड डांस नंबर्स की याद दिलाती है, वहीं इसकी बीट्स और अरेंजमेंट पूरी तरह से आज के युवाओं के टेस्ट के हिसाब से तैयार किए गए हैं। इसका कैची हुक लाइन गाने को बार-बार सुनने लायक बनाती है।
इस गाने की सबसे बड़ी खासियत है इसकी दमदार क्रिएटिव टीम। संगीतकार विशाल भारद्वाज, गीतकार गुलज़ार और गायक मधुबंती बागची व जावेद अली की यह जुगलबंदी एक बार फिर जादू बिखेरती नजर आती है। गुलज़ार के शब्दों में सादगी और शरारत दोनों झलकती है, वहीं विशाल भारद्वाज का म्यूजिक क्लासिक टच के साथ फ्रेश फील देता है। गाने को टी-सीरीज़ ने प्रस्तुत किया है।
ऑन-स्क्रीन बात करें तो शाहिद कपूर और दिशा पाटनी की यह पहली जोड़ी दर्शकों के लिए एक नया और रोमांचक अनुभव लेकर आई है। दोनों की केमिस्ट्री फ्रेश, एनर्जेटिक और बेहद नैचुरल लगती है। रंगीन और उत्सव जैसे माहौल में फिल्माया गया यह गाना विजुअली भी काफी आकर्षक है। शाहिद कपूर अपने रग्ड और स्टाइलिश लुक में नजर आते हैं और एक खास माइकल जैक्सन इंस्पायर्ड मूव से गाने में सरप्राइज एलिमेंट जोड़ते हैं। वहीं दिशा पाटनी अपने कॉन्फिडेंट अंदाज़, ग्रेस और फ्लूइड डांस मूव्स से स्क्रीन पर चार चांद लगा देती हैं।
भारतीय दिल से जुड़ा यह गाना, थ्रोबैक फ्लेवर और मॉडर्न टच के साथ, क्लासिक बॉलीवुड डांस नंबर्स की याद दिलाता है। मस्ती, जोश और एनर्जी से भरपूर ‘आशिकों की कॉलोनी’ फिल्म ओ’रोमियो की म्यूज़िकल जर्नी में एक और रंगीन पड़ाव जोड़ता है। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज़ नज़दीक आ रही है, ओ’रोमियो को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है।

×
Date : 27 January 2026 Posted By : EDITOR
O’Romeo: Aashiqon Ki Colony : शाहिद कपूर और दिशा पाटनी ने ‘आशिकों की कॉलोनी’ में बढ़ाया तापमान
News Image

O'Romeo: Aashiqon Ki Colony : शाहिद कपूर और दिशा पाटनी ने ‘आशिकों की कॉलोनी’ में बढ़ाया तापमान

https://www.youtube.com/watch?v=FWHcd8TH7dE&list=RDFWHcd8TH7dE&start_radio=1

Mumbai: ओ’रोमियो का एनर्जेटिक ट्रैक मचा रहा है धूम! साजिद नाडियाडवाला की बहुप्रतीक्षित फिल्म ओ’रोमियो अपने ट्रेलर को लेकर पहले ही जबरदस्त चर्चा में है और अब फिल्म का दूसरा गाना ‘आशिकों की कॉलोनी’ रिलीज़ होकर इस एक्साइटमेंट को और भी ऊँचाई पर ले जाता नजर आ रहा है। यह गाना एक हाई-एनर्जी डांस नंबर है, जो सुनते ही दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर देता है। 90 के दशक की विजुअल फील और आज के मॉडर्न बीट्स का खूबसूरत मेल इस गाने को खास बनाता है। ‘आशिकों की कॉलोनी’ में नॉस्टैल्जिया और समकालीन संगीत का ऐसा संतुलन देखने को मिलता है, जो इसे बाकी गानों से अलग पहचान देता है। गाने की धुन जहां पुराने बॉलीवुड डांस नंबर्स की याद दिलाती है, वहीं इसकी बीट्स और अरेंजमेंट पूरी तरह से आज के युवाओं के टेस्ट के हिसाब से तैयार किए गए हैं। इसका कैची हुक लाइन गाने को बार-बार सुनने लायक बनाती है।
इस गाने की सबसे बड़ी खासियत है इसकी दमदार क्रिएटिव टीम। संगीतकार विशाल भारद्वाज, गीतकार गुलज़ार और गायक मधुबंती बागची व जावेद अली की यह जुगलबंदी एक बार फिर जादू बिखेरती नजर आती है। गुलज़ार के शब्दों में सादगी और शरारत दोनों झलकती है, वहीं विशाल भारद्वाज का म्यूजिक क्लासिक टच के साथ फ्रेश फील देता है। गाने को टी-सीरीज़ ने प्रस्तुत किया है।
ऑन-स्क्रीन बात करें तो शाहिद कपूर और दिशा पाटनी की यह पहली जोड़ी दर्शकों के लिए एक नया और रोमांचक अनुभव लेकर आई है। दोनों की केमिस्ट्री फ्रेश, एनर्जेटिक और बेहद नैचुरल लगती है। रंगीन और उत्सव जैसे माहौल में फिल्माया गया यह गाना विजुअली भी काफी आकर्षक है। शाहिद कपूर अपने रग्ड और स्टाइलिश लुक में नजर आते हैं और एक खास माइकल जैक्सन इंस्पायर्ड मूव से गाने में सरप्राइज एलिमेंट जोड़ते हैं। वहीं दिशा पाटनी अपने कॉन्फिडेंट अंदाज़, ग्रेस और फ्लूइड डांस मूव्स से स्क्रीन पर चार चांद लगा देती हैं।
भारतीय दिल से जुड़ा यह गाना, थ्रोबैक फ्लेवर और मॉडर्न टच के साथ, क्लासिक बॉलीवुड डांस नंबर्स की याद दिलाता है। मस्ती, जोश और एनर्जी से भरपूर ‘आशिकों की कॉलोनी’ फिल्म ओ’रोमियो की म्यूज़िकल जर्नी में एक और रंगीन पड़ाव जोड़ता है। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज़ नज़दीक आ रही है, ओ’रोमियो को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

From the US to Thailand to Vietnam: Yash’s Ravana Wins Hearts Across Borders With Ramayana

📰 Generate e-Paper Clip From the US to Thailand to Vietnam: Yash’s Ravana Wins Hearts Across Borders With Ramayana Fetching content Mumbai: There are very few Indian stars whose popularity transcends geographical boundaries, languages and markets. Rocking Star Yash is increasingly emerging as one of those rare names, with his reach extending to newer audiences […]

जियोहॉटस्टार ने ‘महाभारत: एक धर्मयुद्ध’ के सीजन 2 की घोषणा की, 24 नवंबर से होगा प्रीमियर

📰 Generate e-Paper Clip जियोहॉटस्टार ने ‘महाभारत: एक धर्मयुद्ध’ के सीजन 2 की घोषणा की, 24 नवंबर से होगा प्रीमियर 25 कड़ियों का यह नया सीजन महाभारत के निर्णायक अध्यायों को उजागर करेगा, हर हफ्ते रिलीज होंगे नए एपिसोड Mumbai: बहुत कम ऐसी कहानियाँ हैं जो पीढ़ियों से चली आ रही हैं और आज भी […]