Pahalgam attack 50 bulldozers will run on 8 thousand houses

पहलगाम हमला कनेक्शन: तीन दिन में अहमदाबाद के 8 हजार घरों पर दौड़ेंगे 50 बुलडोजर

अहमदाबाद । पहलगाम हमले के बाद गुजरात में बांग्लादेशियों की पहचान और फिर बड़ी संख्या में यहां घुसपैठियों के पकड़े जाने के बाद अप्रैल के अंत में नगर निगम ने बुलडोजर ऐक्शन की शुरुआत की थी। तब 1.5 लाख वर्ग मीटर जमीन को कब्जे से मुक्त कराया गया था तो अब यहां कुल 2.5 लाख वर्ग मीटर जमीन को कब्जे से मुक्त कराया जाएगा। अब अहमदाबाद में एक बार फिर 50 से ज्यादा बुलडोजर दौड़ रहे हैं। चंदोला झील के किनारे बसाए गए मोहल्लों को मिट्टी में मिलाया जा रहा है। तीन दिन में यहां करीब 8000 घरों और अन्य ढांचों को तोड़ा जाएगा।
मंगलवार सुबह से ही चंदोला इलाके में दर्जनों बुलडोजर चलने लगे। विरोध की आशंका को देखते हुए 3000 पुलिसकर्मियों को मौके पर तैनात किया गया है। नगर निगम के अलावा पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। अहमदाबाद के डीसीपी रवि मोहन सैनी ने कहा, चंदोला इलाके से अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान की शुरुआत की गई है। एसआरपी की 25 कंपनियां और 3000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इस इलाके के सभी निर्माण अवैध हैं और सबको हटाया जा रहा है।
इससे पहले 29 और 30 अप्रैल को बड़े पैमाने पर ध्वस्तीकरण किया गया था। इसकी शुरुआत तब की गई जब इन बस्तियों से बड़ी संख्या में अवैध बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया गया था। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद अहमदाबाद पुलिस ने 26 अप्रैल को चंदोला झील क्षेत्र में छापा मारा और लालू पठान उर्फ ​​लल्लू बिहारी की मदद से क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे 150 से अधिक बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया। चंदोला झील में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के पीछे के ‘मास्टरमाइंड’लालू पठान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पठान ने बांग्लादेशी घुसपैठियों को किराये का मकान दिलाने और आधार कार्ड प्राप्त करने में भी मदद की थी। अधिकारियों ने बताया कि अवैध रूप से निर्मित लगभग हजारों मकान, झोपड़ियां और अन्य संपत्तियों को ध्वस्त करने के लिए चिह्नित किया गया है। अप्रैल में हुई कार्रवाई में अतिक्रमण हटाने के लिए 70 से अधिक ‘अर्थमूवर’मशीनें और 200 ‘डंपर’लगाए थे।

×
Date : 21 May 2025 Posted By : EDITOR
पहलगाम हमला कनेक्शन: तीन दिन में अहमदाबाद के 8 हजार घरों पर दौड़ेंगे 50 बुलडोजर
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’

📰 Generate e-Paper Clip 15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’ नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली का बल्ला जमकर चला. टीम के लिए उन्होंने महज 88 गेंदों में 139 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. […]

‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’

📰 Generate e-Paper Clip ‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’ गुवाहाटी। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने रविवार को दावा किया कि असम पुलिस ने सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका और पार्टी के 40 वालंटियर को गुवाहाटी में हिरासत में लिया है। दीपके ने कहा, असम […]