Pakistani TikTok star Shamsu Bibi, alias Ayesha Gilamana

पाकिस्तानी TikTok स्टार शमसू बीबी (उर्फ आयशा गिलामाना) की गोली मारकर हत्या

UNN: पाकिस्तान की लोकप्रिय TikTok स्टार शमसू बीबी उर्फ आयशा गिलामाना की टैक्सिला में गोली मारकर हत्या कर दी गई। 14 अगस्त को बाइक सवार दो हमलावरों ने उनकी कार पर फायरिंग की, जिसमें गोली उनके गले में लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के दौरान कार अनियंत्रित होकर दूसरी गाड़ी से टकरा गई, जिससे उनकी 15 वर्षीय बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। शमसू बीबी के TikTok पर करीब 13 लाख फॉलोअर्स थे। परिवार ने हत्या के पीछे कथित धमकियों और पैसों के विवाद का शक जताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश जारी है। पुलिस शिकायत के अनुसार, घटना 14 अगस्त 2026 को हुई। 28 वर्षीय शमसू बीबी के पिता फजल साहिबजादा ने बताया कि कशिश उर्फ काशी नाम के व्यक्ति ने उनकी बेटी को फोन कर घर के बाहर आने को कहा। इसके बाद बीबी अपनी 15 वर्षीय बहन असीमा और भाई नैमतुल्लाह के साथ कार में निकलीं। नैमतुल्लाह के अनुसार, एक पेट्रोल पंप के पास दो अज्ञात युवकों (उम्र 30-35 वर्ष) ने मोटरसाइकिल से उनकी कार पर फायरिंग की। गोलियां बीबी के गले में लगीं, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। फायरिंग के कारण कार नियंत्रण से बाहर हो गई और दूसरी गाड़ी से टकरा गई, जिसमें असीमा गंभीर रूप से घायल हो गईं।

×
Date : 17 August 2026 Posted By : EDITOR
पाकिस्तानी TikTok स्टार शमसू बीबी (उर्फ आयशा गिलामाना) की गोली मारकर हत्या
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग

📰 Generate e-Paper Clip ‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग फ्रांस में महंगाई के खिलाफ शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतर आए। UNN: फ्रांस में बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, स्कूलों के खराब हालात और सरकार की नीतियों के खिलाफ छात्रों और कई यूनियन सड़क पर उतर […]

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: हमलावर की बंदूक जाम होने से बची जान, वीडियो आया सामने

📰 Generate e-Paper Clip टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: हमलावर की बंदूक जाम होने से बची जान, वीडियो आया सामने Mumbai: मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार रात हुए हमले से हड़कंप मच गया. टाइगर श्रॉफ मुंबई के जुहू इलाके में फुटबॉल खेलने पहुंचे थे, इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाते हुए […]