Panasonic Energy to expand in Pithampur

पेनासोनिक एनर्जी करेगी पीथमपुर में एक्सपान्शन

इन्दौर : पेनासोनिक एनर्जी के श्री तकाशी मुशिगा, वॉईस प्रेसिडेन्ट, श्रीमती रितु घोस, एसोसिएट डायरेक्टर एवं श्री हर्ष अग्रवाल, चीफ फाईनेंशियल ऑफिसर द्वारा एम.पी.आई.डी.सी., क्षेत्रीय कार्यालय, इन्दौर में कार्यकारी संचालक श्री हिमांशु प्रजापति के साथ पेनासोनिक के मध्यप्रदेश में आगामी निवेश पर चर्चा की गई। कंपनी अपने पीथमपुर स्थित प्लांट में लगभग 285 करोड़ का नवीन निवेश चरणबद्ध तरीके से करने जा रही है, जिस संबंध में उनके द्वारा मध्यप्रदेश की निवेश प्रोत्साहन पॉलिसी एवं ग्रीन एनर्जी मुख्यतः सोलर पॉवर प्लान्ट के संबंध में चर्चा की गई।
कंपनी के एक्सपान्शन में बैटरी निर्माण के साथ-साथ मुख्य आकर्षण बैटरियों के रिसाईकल पर भी होगा जो कि वर्तमान में नहीं हो रहा है। कंपनी इस हेतु इन्दौर के वेस्ट सेग्रीगेशन एट सोर्स मॉडल जिसमें की घरों से ही कचरा अलग-अलग करके प्राप्त किया जाता है, के तहत् उपयोग की गई बैटरी सेल्स के कलेक्शन हेतु इन्दौर नगर निगम के साथ मिलकर एक पाईलट प्रोजेक्ट चलाना चाहती है। कंपनी के अनुमान अनुसार प्रत्येक व्यक्ति पर मासिक चार बैटरी सेल की खपत होती है यदि इन सभी को रिसाईकल किया जा सके तो पर्यावरण के लिए यह बहुत ही लाभदायक होगा।
श्री हिमांशु प्रजापति द्वारा कंपनी के प्रतिनिधियों को निवेश प्रोत्साहन नीति में उपलब्ध लाभों से अवगत कराते हुए विस्तृत चर्चा की एवं इन्दौर नगर निगम तथा सोलर पॉवर प्लान्ट से संबंधित जानकारी हेतु संबंधित अधिकारियों से सम्पर्क करवाया गया ।

×
Date : 19 May 2025 Posted By : EDITOR
पेनासोनिक एनर्जी करेगी पीथमपुर में एक्सपान्शन
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा,  बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत

📰 Generate e-Paper Clip ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा,  बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश ग्वालियर । मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में शीतला माता मंदिर के पास रविवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। नवरात्र […]

मध्यप्रदेश में निवेश हर दृष्टि से आपको लाभ देगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश में निवेश हर दृष्टि से आपको लाभ देगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आंध्र प्रदेश में की प्रमुख निवेशकों से भेंट मध्यप्रदेश में निवेश प्रोत्साहन के लिए लागू की गई नीतियों की दी जानकारी जीआईएस 2027 के लिये किया आमंत्रित भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने […]