Paris Olympics 2024 Wrestler Aman Sehrawat won bronze

Paris Olympics 2024:  भारत को पेरिस ओलंपिक में छठा मेडल, पहलवान अमन सहरावत ने जीता ब्रॉन्ज

 

Paris Olympics 2024: भारत को पेरिस ओलंपिक में छठा मेडल, पहलवान अमन सहरावत ने जीता ब्रॉन्ज

नई दिल्ली : पेरिस ओलंपिक में भारत ने छठा मेडल जीता है। पहलवान अमन सहरावत (Aman Sehrawat) ने भारत को ब्रॉन्ज मेडल (Bronze Medal) दिलाया है। अमन ने 57 किग्रा की फ्रीस्टाइल कुश्ती में ब्रॉन्ज (Bronze) जीता है। 21 साल के अमन ने पेरिस ओलंपिक के 14वें दिन शुक्रवार को पुरुषों की 57 क्रिग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती के ब्रॉन्ज मेडल मैच में प्यूर्टो रिकान के डेरियन क्रूज को 13-5 से धूल चटाई और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। बता दें कि 2020 टोक्यो ओलंपिक में इस श्रेणी में रवि दहिया ने भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता था, लेकिन इस बार भारत को 57 किग्रा श्रेणी से ब्रॉन्ज मेडल मिला है। खैर ये बात अच्छी है कि भारत कुश्ती में पदक रहित नहीं रहा। 21 साल के अमन सहरावत सेमीफाइनल जापान के नंबर 1 पहलवान से एकतरफा हार गए थे और गोल्ड या सिल्वर से चूक गए। उनके पास आखिरी मौका था और उन्होंने ये मौका जाने नहीं दिया।
बता दें कि भारत ने पेरिस ओलंपिक में अब तक 6 मेडल जीते हैं, जिसमें 5 ब्रॉन्ज और एक सिल्वर मेडल है। भारत के लिए लगभग अब पेरिस ओलंपिक में मेडलों की उम्मीद पूरी तरह खत्म हो गई है। रविवार, 11 अगस्त को पेरिस ओलंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी होने वाली है, जिसमें मनु भाकर और पीआर श्रीजेश भारत के ध्वजवाहक होंगे। भारतीय ओलंपिक संघ ने शुक्रवार को श्रीजेश को संयुक्त रूप से ध्वजवाहक बनाने का ऐलान किया।

 

ImageImage

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती कोलकाता : सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता के ईडन गार्डेंस मैदान पर नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराकर सीजन की पहली जीत अपने नाम कर ली है. इस जीत के बाद टीम के कप्तान ईशान […]

“विक्रमोत्सव-2026” अंतर्गत वाराणसी में शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का होगा भव्य मंचन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱“विक्रमोत्सव-2026” अंतर्गत वाराणसी में शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का होगा भव्य मंचन 3 भव्य मंच, 18 घोड़े, 2 रथ, 4 ऊँट, 1 पालकी और हाथी के जीवंत दृश्यों से होगा साकार बाबा विश्वनाथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे विक्रमादित्य वैदिक घड़ी अर्पित भोपाल : विक्रमोत्सव-2026 अंतर्गत उज्जैन के सम्राट […]