Paris Olympics Manu reaches final of 25m pistol event

पेरिस ओलंपिक : मनु 25 मीटर पिस्टल इवेंट के फाइनल में पहुंची

पेरिस ओलंपिक : मनु 25 मीटर पिस्टल इवेंट के फाइनल में पहुंची

पेरिस । भारत की महिला निशानेबाज मनु भाकर अब पेरिस ओलंपिक में अपने तीसरे पदक के करीब पहुंच गयी हैं। मनु महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल इवेंट के फाइनल में पहुंच गयी हैं। ऐसे में उनके पास शनिवार को अपने पदकों की हैट्रिक पूरी करने का अच्छा अवसर है।
मनु ने रैपिड राउंड की शुरुआत शानदार तरीके से करते हुए 25 मीटर पिस्टल क्वालीफिकेशन रैपिड राउंड में दूसरा स्थान हासिल किया। मनु ने सीरीज 2 में कुल 98 का स्कोर बनाया। वहीं पहली सीरीज में उन्होंने 100 का स्कोर किया थी।
मनु ने प्रेसिजन में पहली सीरीज में कुल 97 का स्कोर किया है। वहीं दूसरी सीरीज में 98 स्कोर कर शीर्ष 8 में जगह के प्रयास किये। इसके बाद तीसरी सीरीज में 99 अंक हासिल करते हुए कुल 294 अंकों के साथ मनु तीसरे स्थान पर रही। इस भारतीय निशानेबाज ने तीसरे और फाइनल सीरीज में 97 अंक हासिल किए। 8 शॉट में 10 अंक जबकि दो में 8 और 9 अंक हासिल किए जबकि ईशा को 581 अंक लेकर 10 वां स्थान मिला। मनु ने इससे पहले 10 मीटर एयर पिस्टेल में पहला कांस्य पदक जीता था और इसके बाद वो 10 मीटर एयर पिस्टल के मिक्स्ड इवेंट में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर एक और कांस्य जीतने में सफल रहीं। वहीं अब 25 मीटर इवेंट में वो फिर पदक जीत सकती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती कोलकाता : सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता के ईडन गार्डेंस मैदान पर नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराकर सीजन की पहली जीत अपने नाम कर ली है. इस जीत के बाद टीम के कप्तान ईशान […]

IPL 2026 – LSG Vs DC Highlight: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 6 विकेट से हरा दिया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 – LSG Vs DC Highlight: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 6 विकेट से हरा दिया UNN: IPL 2026 के में पांचवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ 141 रनों पर ऑलआउट […]