Peddi Promotional Campaign Kicks Off in Full Swing in Bhopal

भोपाल में फुल स्विंग में शुरू हुआ ‘पेद्दी’ का प्रमोशन, ट्रेलर लॉन्च को लेकर बढ़ती नजर आ रही है दीवानगी

Mumbai: साल 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल हो चुकी पेद्दी अब अपने प्रमोशन के सबसे बड़े चरण में पहुंच चुकी है। ग्लोबल स्टार राम चरण स्टारर इस फिल्म को लेकर देशभर में जबरदस्त चर्चा बनी हुई है, और अब इसकी टीम भोपाल में होने वाले भव्य प्रमोशनल इवेंट के जरिए एक्साइटमेंट को अगले स्तर तक ले जाने की तैयारी में है।
फिल्म के अनाउंसमेंट के बाद से ही पेद्दी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। टीज़र, पोस्टर्स और फिल्म के दोनों गाने “चिकिरी चिकिरी” और “रई रई रा रा” को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है। हर कंटेंट ड्रॉप ने फिल्म की दुनिया को और गहराई से पेश किया है, जिसकी वजह से फैंस के बीच इसका क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है।
अब खबर है कि पेद्दी की टीम 23 तारीख को भोपाल पहुंचने वाली है, जहां फिल्म के प्रमोशन को बड़े स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, अगले वीकेंड शनिवार को भोपाल में एक भव्य ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित किया जा सकता है, जिसे इस साल के सबसे बड़े फिल्म इवेंट्स में से एक माना जा रहा है। इस खास मौके पर राम चरण के साथ निर्देशक बुची बाबू सना, निर्माता वेंकट सतीश किलारू, फिल्म निर्माता सुकुमार और अभिनेत्री जान्हवी कपूर के शामिल होने की उम्मीद है। वहीं संगीत के जादूगर ए. आर. रहमान के भी इस इवेंट में मौजूद रहने और लाइव परफॉर्मेंस देने की चर्चा है, जिससे यह लॉन्च और भी यादगार बन सकता है।
फिल्म को विदेशों में भी शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। अमेरिका में पेद्दी की एडवांस बुकिंग को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। हाल ही में सुकुमार ने फिल्म के सेट्स का दौरा किया और फिल्म के कंटेंट की काफी सराहना की, जिसके बाद इंडस्ट्री के भीतर भी फिल्म को लेकर पॉजिटिव माहौल और मजबूत हो गया है। हर नए अपडेट के साथ पेद्दी का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। फिल्म का प्रमोशन अब पूरी रफ्तार में है और भोपाल में होने वाला यह मेगा इवेंट फैंस के लिए किसी बड़े सेलिब्रेशन से कम नहीं होने वाला।
बुची बाबू सना द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में राम चरण के साथ शिव राजकुमार, जान्हवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण वृद्धि सिनेमा ने माइत्री मूवी मेकर्स के सहयोग से किया है, जबकि उत्तर भारत में इसे जियो स्टूडियो रिलीज करेगा। पेद्दी 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

×
Date : 22 May 2026 Posted By : EDITOR
भोपाल में फुल स्विंग में शुरू हुआ ‘पेद्दी’ का प्रमोशन, ट्रेलर लॉन्च को लेकर बढ़ती नजर आ रही है दीवानगी
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Dharma Production and Leo Media Collective join hands for a feature film on founder of R&AW – Rameshwar Nath Kao. Lock August 11, 2028 release date

📰 Generate e-Paper Clip Dharma Production and Leo Media Collective join hands for a feature film on founder of R&AW – Rameshwar Nath Kao. Lock August 11, 2028 release date Mumbai: After Kesari, Raazi, SherShah, and Kesari: Chapter 2, Karan Johar is all set to bring forward the story of another unsung legend to the […]

‘पहला प्यार दूसरी बार’ लेकर आया प्यार और दोस्ती की नई कहानी, ट्रेलर हुआ आउट

📰 Generate e-Paper Clip ‘पहला प्यार दूसरी बार’ लेकर आया प्यार और दोस्ती की नई कहानी, ट्रेलर हुआ आउट 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी ‘पहला प्यार दूसरी बार’, ट्रेलर में दिखी प्यार और दोस्ती की झलक Mumbai: ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का मजेदार ट्रेलर रिलीज़ हो गया है, और यह फिल्म के अनोखे टाइटल […]