People wealth is their hard-earned money Shivraj Singh Chauhan

Madhya Pradesh : जनता का धन है उसकी खून पसीने की कमाई है जो खाएगा वह जेल जाएगा : शिवराज सिंह चौहान

 

जनता का धन है उसकी खून पसीने की कमाई है जो खाएगा वह जेल जाएगा : शिवराज सिंह चौहान

आष्टा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अदभुत भारत का निर्माण हो रहा है। आज PM मोदी के 10 वर्ष के कार्यकाल में जितना मान सम्मान और इज्जत विदेशों में भारत को मिली है, इसके पहले कभी कांग्रेस के जमाने में भारत देश को मान, सम्मान, इज्जत मिलना तो दूर कांग्रेस के जमाने मे विदेशों में भारत को घपलों और घोटालों के रूप में पहचान बनी थी। राहुल बाबा जब आपकी कांग्रेस की सरकार के जमाने में जब भारत का व्यक्ति विदेश जाता और वह अपना परिचय देता कि मैं हिंदुस्तान से आया हूं तब वहां रहने वाले कहते थे अच्छा घपलों और घोटालों का भारत। कांग्रेस की सरकार में जो घपले और घोटाले हुए थे, उसके कारण कांग्रेस ने देश को विश्व में बदनाम कर दिया था। क्योंकि कांग्रेस ने भारत को लूटा था उसका मान सम्मान उसकी इज्जत को गिराया था यही कारण है कि आज इस देश को लूटने वाले कुछ लोग जेल में है और कुछ लोग जमानत पर बाहर है। ये बातें मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विदिशा लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी शिवराजसिंह चौहान ने कही। वे आज देवास लोकसभा क्षेत्र में आने वाली आष्टा विधानसभा के सभी 335 बूथों के विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। वे आज स्थानीय मानस भवन में देवास से भाजपा के प्रत्याशी महेन्द्र सिंह सोलंकी के समर्थन में आयोजित सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे।
पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि पीएम मोदी का साफ़ कहना है जिसने इस देश को लूटा है, इस देश की जनता का पैसा लूटा है, उसे एक-एक पैसा वापस करना होगा। जनता का धन है उसकी खून पसीने की कमाई है जो खाएगा वह जेल जाएगा यह नया भारत का नया युग है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 500 साल से हिंदुस्तान का प्रत्येक राम भक्त भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा रामलाल के मंदिर के निर्माण का इंतजार कर रहा था। 500 साल का देखा सपना पूरा हुआ है और अयोध्या में भव्य दिव्य राम मंदिर बनाकर निर्माण हुआ है। आज पूरा देश खुश है। राम मंदिर के निर्माण के बाद भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण कांग्रेस को भी मिला था। लेकिन कांग्रेस ने राम मंदिर का निमंत्रण ठुकरा दिया क्योंकि उसके फूटे भाग्य में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा देखना था ही नहीं। आज देश में 10 वर्षों में सड़कें रोड पुल पुलिया स्कूल हाईवे अस्पताल पोर्ट एयरपोर्ट चारों ओर विकास के काम हो रहे हैं। बनारस का उद्धार हुआ है तो वहीं मध्य प्रदेश में महाकाल लोग का भी निर्माण हुआ है। आज भारत में पीएम मोदी के नेतृत्व में सांस्कृतिक पुनर्जागरण हो रहा है। कई मंदिरों का निर्माण हुआ है। आज बेटे बेटियों में कोई भेदभाव नहीं किया जाता है। हर बहन शक्ति का रूप है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब जब मैं आष्टा आया हुं, मैंने आपसे जो निवेदन किया हर बार आपने मेरी लाज रखी है। पहले मैंने आपसे वादा किया था आपने गोपाल को भी जीताया, रघुनाथ मालवीय को भी जिताया है और अब मैं आपसे आश्वासन चाहता हूं कि देवास लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी को आष्टा विधानसभा से इतने मतों से जिताना कि 400 पार का नारा भी फीका पड़ जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Essentia Luxury Hotel Indore : एसेंशिया लग्जरी होटल, इंदौर ने पूरे किए 4 वर्ष

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Essentia Luxury Hotel Indore : एसेंशिया लग्जरी होटल, इंदौर ने पूरे किए 4 वर्ष प्रीमियम लग्ज़री हॉस्पिटैलिटी, यादगार आयोजनों और भरोसेमंद सेवाओं का शानदार सफर इंदौर : इंदौर के हॉस्पिटैलिटी मैप पर अपनी खास पहचान बना चुका एसेंशिया लग्जरी होटल अपने 4 सफल वर्ष पूरे कर चुका है। इन चार […]

Indore – MP: वुमेन्स प्रेस क्लब मध्यप्रदेश का “शक्ति अवार्ड 2026” भव्यता के साथ संपन्न

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Indore – MP: वुमेन्स प्रेस क्लब मध्यप्रदेश का “शक्ति अवार्ड 2026” भव्यता के साथ संपन्न न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला व राखी सहाय की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न कार्यक्रम इंदौर। वुमेन्स प्रेस क्लब, मध्यप्रदेश द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 18 मार्च को जाल सभागृह, इंदौर में “शक्ति अवार्ड 2026” […]