Kotak Life and Jana Small Finance Bank partner Life Insurance

कोटक लाइफ और जना स्मॉल फाइनेंस बैंक ने ग्राहकों को लाइफ इंश्योरेंस ऑफर करने के लिए की साझेदारी

 

कोटक लाइफ और जना स्मॉल फाइनेंस बैंक ने ग्राहकों को लाइफ इंश्योरेंस ऑफर करने के लिए की साझेदारी

इस साझेदारी से जना स्मॉल फाइनेंस बैंक के 52 लाख ग्राहकों को कोटक लाइफ द्वारा पेश किए जाने वाले लाइफ इंश्योरेंस प्रोडक्ट की एक बड़ी रेंज से मदद मिलेगी, जिसमें दीर्घकालिक बचत और रिटायरमेंट प्‍लान भी शामिल हैं।

मुंबई : कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (“कोटक लाइफ”) ने आज जना स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ अपनी कॉरपोरेट एजेंसी पार्टनरशिप (साझेदारी) की घोषणा की है। इस साझेदारी से 22 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में फैले बैंक के 781 बैंकिंग आउटलेट्स के माध्यम से कोटक लाइफ द्वारा प्रदान किए गए लाइफ इंश्योरेंस प्रोडक्‍ट (जीवन बीमा उत्‍पाद) की एक बड़ी रेंज की पेशकश की जाएगी, जिसका फायदा जना स्मॉल फाइनेंस बैंक के 52 लाख ग्राहकों को होगा। कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के एमडी, महेश बालासुब्रमण्यम ने कहा कि हमारा मानना है कि लाइफ इंश्योरेंस (जीवन बीमा) हर भारतीय के लिए एक आवश्यकता है। हम आईआरडीएआई द्वारा उल्लेख किए गए ‘सभी के लिए इंश्योरेंस’ के लक्ष्‍य के लिए प्रतिबद्ध हैं। जना स्मॉल फाइनेंस बैंक की ग्राहक पहुंच और लाइफ इंश्‍योरेंस में हमारी विशेषज्ञता का लाभ उठाकर, अब हम लाइफ इंश्‍योरेंस सॉल्‍यूशन पेश कर सकते हैं और जना स्मॉल फाइनेंस बैंक के ग्राहकों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं। जना स्मॉल फाइनेंस बैंक के एमडी और सीईओ अजय कंवल ने कहा कि हम, जना स्मॉल फाइनेंस बैंक में अपने ग्राहकों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कोटक लाइफ के साथ रणनीतिक सहयोग हमारे ग्राहकों के प्रति इस प्रतिबद्धता में एक महत्वपूर्ण कदम है।

×
Date : 06 April 2024 Posted By : EDITOR
कोटक लाइफ और जना स्मॉल फाइनेंस बैंक ने ग्राहकों को लाइफ इंश्योरेंस ऑफर करने के लिए की साझेदारी
News Image

 

कोटक लाइफ और जना स्मॉल फाइनेंस बैंक ने ग्राहकों को लाइफ इंश्योरेंस ऑफर करने के लिए की साझेदारी

इस साझेदारी से जना स्मॉल फाइनेंस बैंक के 52 लाख ग्राहकों को कोटक लाइफ द्वारा पेश किए जाने वाले लाइफ इंश्योरेंस प्रोडक्ट की एक बड़ी रेंज से मदद मिलेगी, जिसमें दीर्घकालिक बचत और रिटायरमेंट प्‍लान भी शामिल हैं।

मुंबई : कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ("कोटक लाइफ") ने आज जना स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ अपनी कॉरपोरेट एजेंसी पार्टनरशिप (साझेदारी) की घोषणा की है। इस साझेदारी से 22 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में फैले बैंक के 781 बैंकिंग आउटलेट्स के माध्यम से कोटक लाइफ द्वारा प्रदान किए गए लाइफ इंश्योरेंस प्रोडक्‍ट (जीवन बीमा उत्‍पाद) की एक बड़ी रेंज की पेशकश की जाएगी, जिसका फायदा जना स्मॉल फाइनेंस बैंक के 52 लाख ग्राहकों को होगा। कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के एमडी, महेश बालासुब्रमण्यम ने कहा कि हमारा मानना है कि लाइफ इंश्योरेंस (जीवन बीमा) हर भारतीय के लिए एक आवश्यकता है। हम आईआरडीएआई द्वारा उल्लेख किए गए 'सभी के लिए इंश्योरेंस' के लक्ष्‍य के लिए प्रतिबद्ध हैं। जना स्मॉल फाइनेंस बैंक की ग्राहक पहुंच और लाइफ इंश्‍योरेंस में हमारी विशेषज्ञता का लाभ उठाकर, अब हम लाइफ इंश्‍योरेंस सॉल्‍यूशन पेश कर सकते हैं और जना स्मॉल फाइनेंस बैंक के ग्राहकों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं। जना स्मॉल फाइनेंस बैंक के एमडी और सीईओ अजय कंवल ने कहा कि हम, जना स्मॉल फाइनेंस बैंक में अपने ग्राहकों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कोटक लाइफ के साथ रणनीतिक सहयोग हमारे ग्राहकों के प्रति इस प्रतिबद्धता में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]

फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल

📰 Generate e-Paper Clip फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल  – ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है नई दिल्ली: भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी […]