2024 के चुनाव में चेहरा नहीं बल्कि जनता के मुद्दे हावी रहेंगे : तेजस्वी यादव - Update Now News

2024 के चुनाव में चेहरा नहीं बल्कि जनता के मुद्दे हावी रहेंगे : तेजस्वी यादव

 

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शनिवार को कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव किसी एक व्यक्ति के चेहरे पर नहीं बल्कि आम लोगों के मुद्दों पर लड़ा जाएगा। तेजस्वी यादव ने बिहार की समृद्ध विरासत की सराहना करते हुए कहा कि बिहार लोकतंत्र की जन्मभूमि है और यहां कई आंदोलन शुरू हुए।

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि बिहार लोकतंत्र की जन्मस्थली है, जहां बड़े-बड़े आंदोलन हुए हैं। आपातकाल के दौरान देश को दिशा दिखाने का बीड़ा बिहार ने उठाया था। आज जब देश ऐसे ही हालात से जूझ रहा है तो कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के शीर्ष नेताओं का पटना में विपक्ष की बैठक के लिए एक साथ आना बड़ी बात थी।

हम यहां अपने लिए इकट्ठा नहीं हुए हैं, बल्कि आम आदमी के हितों के लिए लड़ने और फासीवादी ताकतों को हराने के लिए एकजुट हुए हैं।

तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारा लक्ष्य देश को एकजुट करना है। अगला चुनाव किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं होगा बल्कि यह जनता का चुनाव है।

जब तेजस्वी यादव से पूछा गया कि क्या सीएम अरविंद केजरीवाल इस बैठक से खुश नहीं हैं। इसके जवाब में तेजस्वी यादव ने कहा कि कोई भी असंतुष्ट नहीं है।

बता दें कि शुक्रवार को पटना में विपक्षी दलों की बैठक हुई। इस बैठक में समान विचारधार वाले 20 दल एक मंच पर आए। इस बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराने को लेकर मंथन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026: RCB ने CSK को 43 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026: RCB ने CSK को 43 रन से हराया UNN: IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को लगातार तीसरी हार मिली। टीम को चिन्नास्वामी स्टेडियम में होम टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 43 रन से हरा दिया। रविवार के दूसरे मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी […]

राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया -मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस में मतभेद नई दिल्ली। मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में इसके आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस के अंदर मतभेद खुलकर […]