People's protector CM Shivraj Singh became popular

Madhya Pradesh : जनरक्षक CM शिवराज सिंह ( मामा ) हुए लोकप्रिय

 

जनरक्षक CM शिवराज सिंह ( मामा ) हुए लोकप्रिय

– ट्विटर पर लोगो ने मुख्यमंत्री की तारीफ की
– जहां पर तत्काल न्याय मिले ऐसे राजनीतिज्ञों की जरुरत

भोपाल। आदिवासी युवा दशमत रावत के साथ हुई शर्मनाक घटना का संज्ञान लेते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चंद घंटो में ही न्याय दिलाया। सीधी के इस आदिवासी युवा को मुख्यमंत्री ने न केवल न्याय दिलाया बल्कि आदिवासी युवा को घर पर भी बुलाया और उसके पैर भी धोए और उससे माफी भी मांगी।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने साफ कहा है कि प्रदेश में आदिवासी समुदाय के साथ ही किसी के भी साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आरोपी के घर पर बुलडोजर भी चलवाया और साथ ही उसे कडी से कडी सजा दिलवाने की भी बात कही है।
मुख्यमंत्री ने जिस प्रकार से आदिवासी युवा दशमत रावत को घर बुलाया उसे टीका लगाया और फिर शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने उसके साथ खाना भी खाया और उसके घर के हालचाल भी जाने। मुख्यमंत्री के इस कार्य की संपूर्ण देश में और खासतौर पर आदिवासी समुदाय में खूब तारीफ हो रही है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर शिवराज सिंह चौहान के न्याय और तत्परता की खूब तारीफ हो रही है। ट्विटर पर जनरक्षक मामा ट्रेंड भी करने लगा और लोगों ने शिवराज सिंह चौहान को सही अर्थों में जननायक और जनरक्षक करके संबोधित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

कल्याण ज्वेलर्स मध्य प्रदेश में आज अपने विस्तार को दे रहा है एक नई रफ्तार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱कल्याण ज्वेलर्स मध्य प्रदेश में अपने विस्तार को दे रहा है एक नई रफ्तार इंदौर: भारत के सबसे भरोसेमंद और अग्रणी ज्वेलरी ब्रांड्स में से एक कल्याण ज्वेलर्स ने आज मध्य भारत में अपने कारोबार के बड़े विस्तार की घोषणा की। कंपनी इंदौर के सपना संगीत रोड पर एक अत्याधुनिक […]

गूगल पांच साल में करीब 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर का करेगी निवेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱गूगल पांच साल में करीब 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर का करेगी निवेश -एआई इम्पेक्ट समिट-2026 में कई विदेशी कंपनियों से हुई भारत की भारी डील नई दिल्ली। एआई इम्पेक्ट समिट-2026 में भारत को विदेशी कंपनियों से ढेरों निवेश मिले हैं, जिसमें गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया और क्वालकॉम जैसी कंपनियां शामिल हैं। […]