Phoenix Citadel Mall Indore

Phoenix Citadel Mall Indore : फीनिक्स मिल्स ने इंदौर में फीनिक्स सिटाडेल खोलने की घोषणा

 

फीनिक्स मिल्स (Phoenix Citadel Mall Indore ) ने इंदौर में फीनिक्स सिटाडेल खोलने की घोषणा 

19 एकड़ में फैला मध्य भारत का सबसे बड़ा शॉपिंग, विश्वस्तरीय डाईनिंग एवं मनोरंजन गंतव्य अब शुरू हो चुका है!

इंदौर में 300 से ज्यादा नेशनल एवं इंटरनेशनल ब्रांड्स, 100 से ज्यादा फर्स्ट-टाईम ब्रांड्स के साथ 10 लाख वर्गफीट से ज्यादा क्षेत्रफल में प्राप्त करें लग्ज़री अनुभव।
क्लासिक इटैलियन आर्किटेक्चर और इंदौर के सांस्कृतिक सौंदर्य का संगम।
सेल्फी पार्क और कोर्टयार्ड के साथ 1,30,000 वर्ग फीट का समर्पित एंटरटेनमेंट ज़ोन।
650 से ज्यादा लोगों के बैठने की क्षमता के साथ फूड कोर्ट एवं 75 से ज्यादा डाईनिंग विकल्प।
8-स्क्रीन का अत्याधुनिक आईनॉक्स मल्टीप्लेक्स।
इस मॉल से शहर में 5000 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा।

इंदौर : भारत के अग्रणी मॉल डेवलपर एवं ऑपरेटर, फीनिक्स मिल्स लिमिटेड (पीएमएल) ने इंदौर, मध्य प्रदेश में सबसे बड़े रिटेल गंतव्य, फीनिक्स सिटाडेल के भव्य उद्घाटन की घोषणा की। फीनिक्स सिटाडेल पीएमएल द्वारा कैनेडा पेंशन प्लान इन्वेस्टमेंट बोर्ड (सीपीपी इन्वेस्टमेंट्स) के साथ अपने पहले संयुक्त उपक्रम के तहत विकसित किया गया है। पीएमएल भारत में रिटेल आधारित, मिश्रित उपयोग के विकासों में अग्रणी है, जिसके पास भारत के 7 गेटवे में 10 मॉल्स और 80 लाख वर्गफीट से ज्यादा क्षेत्रफल का ऑपरेशनल रिटेल पोर्टफोलियो है, तथा 50 लाख वर्गफीट से ज्यादा क्षेत्रफल का अतिरिक्त पोर्टफोलियो निर्माणाधीन है। 19 एकड़ जमीन और 10 लाख वर्गफीट से ज्यादा क्षेत्रफल के लीज़ेबल क्षेत्र के साथ, फीनिक्स सिटाडेल एक विश्व स्तरीय एवं बेहतरीन फैशन और फैमिली एंटरटेनमेंट गंतव्य होगा। इस मॉल का मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था पर काफी विशाल आर्थिक प्रभाव पड़ेगा, और यह सबसे ज्यादा रोजगार देने वाले संस्थानों में से एक बन जाएगा। यह मॉल ग्राहकों को अतुलनीय अनुभव प्रदान करेगा और गतिविधियों एवं खरीद का केंद्र बन जाएगा। लाइफस्टाइल और फैशन ब्रांड्स, विश्वस्तरीय डाइनिंग एवं बार के बेहतरीन मिश्रण और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मनोरंजन विकल्पों के साथ फीनिक्स सिटाडेल फलते-फूलते समाज के साथ एक ‘‘अनुभव केंद्रित गंतव्य’’ का श्रेष्ठ उदाहरण है, जहाँ ग्राहक एक ही छत के नीचे शॉपिंग, खाने-पीने, और मनोरंजन के अद्वितीय अनुभव प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Sheraton Grand Palace Indore: इंदौर में ‘गलियों का स्वाद’ स्ट्रीट फूड फेस्टिवल: वीकेंड पर चखें भारत की मशहूर गलियों का जायका

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Sheraton Grand Palace Indore: इंदौर में ‘गलियों का स्वाद’ स्ट्रीट फूड फेस्टिवल: वीकेंड पर चखें भारत की मशहूर गलियों का जायका फूड फेस्टिवल में देशभर के प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड का मिलेगा एक ही जगह पर देशभर की गलियों का स्वाद इंदौर : भारत की गलियों का खाना हमेशा से अपने […]

The Park Indore : द पार्क इंदौर के एपिसेंटर में 16 से 29 मार्च तक ‘रॉयल एंड रस्टिक’ फूड फेस्टिवल

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱The Park Indore : द पार्क इंदौर के एपिसेंटर में 16 से 29 मार्च तक ‘रॉयल एंड रस्टिक’ फूड फेस्टिवल देशभर के शाही और पारंपरिक व्यंजनों का खास अनुभव एक ही जगह पर इंदौर : भारतीय खानपान की पहचान केवल स्वाद से नहीं, बल्कि उसकी विरासत और परंपरा से भी […]