PM Modi and Keir Starmer signed India-UK Free Trade Agreement

पीएम मोदी और कीर स्टार्मर ने किए भारत और ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर

PM मोदी और कीर स्टार्मर ने किए भारत और ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर

-दाल, चावल, मेवे, मसाले के कारोबारियों के लिए फायदा

-शराब, बीयर और फूड प्रोडक्ट्स पर टैक्स होगा कम

नई दिल्ली । भारत और ब्रिटेन के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) पर आखिरकार गुरुवार को मोहर लग गई हैं। इसका मतलब है कि अब दोनों देशों के बीच चीजों का लेन-देन और व्यापार पहले से आसान और सस्ता होगा। इस डील के बाद भारतीय बाजार में विदेशी सामान सस्ते होने, जबकि भारत से होने वाले निर्यात में बड़ी छलांग लगने की उम्मीद है। दोनों देशों के कारोबारियों और विशेषज्ञों ने समझौते का स्वागत किया है। इसके पहले गुरुवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपने आधिकारिक आवास ‘चेकर्स’ में मेजबानी की। दोनों नेताओं ने गंभीर वार्ता से पहले अकेले में बातचीत की।
क्या बदल जाएगा इस फ्री ट्रेड डील
फ्री ट्रेड डील से भारत और ब्रिटेन के बीच आने-जाने वाले सामान और सेवाओं पर लगने वाला टैक्स (शुल्क) बहुत कम होगा। कागजों की भाग-दौड़ और मुश्किल सरकारी प्रोसेस भी बहुत आसान कर दी जाएगी। इससे भारत का एक्सपोर्ट 60 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। दोनों देशों के व्यापार में जबरदस्त बढ़ोतरी की उम्मीद है।
किन्हें फायदा मिलेगा?
भारत और यूके में फ्री ट्रेड डील से खाने-पीने का सामान, जैसे दाल, चावल, मेवे, मसाले आदि भेजने वाले भारतीय कारोबारी और ब्रिटेन में ऐसी चीजें खरीदने वाले लोगों को फायदा होगा। शराब, बीयर और फूड प्रोडक्ट्स का व्यापार करने वाली कंपनियां पहले भारत से शराब भेजने पर 150 प्रतिशत टैक्स लगता था, अब वह भी कम हो जाएगा। अब बहुत सी चीजें जैसे गाड़ियां, कपड़े, टैक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स दोनों देशों में पहले से सस्ती मिल सकती हैं। दोनों देशों में नौकरियां बढ़ने के आसार हैं।
आगे क्या होगा?
ब्रिटेन की संसद में इस समझौते को रखा जाएगा। वहां से औपचारिक मंजूरी मिलने के बाद कुछ महीनों के भीतर यह लागू हो जाएगा। अनुमान है कि 2030 तक भारत और यूके का आपसी व्यापार दोगुना होकर करीब 120 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अब मुंबई के 16 प्रतिष्ठित जिमखानों पर सरकार ने कसा शिकंजा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱अब मुंबई के 16 प्रतिष्ठित जिमखानों पर सरकार ने कसा शिकंजा आम जनता के लिए खुले स्थान सुलभ कराने की तैयारी मुंबई।  दिल्ली के ऐतिहासिक दिल्ली जिमखाना क्लब को खाली करने के केंद्र सरकार के नोटिस के बाद अब महाराष्ट्र सरकार ने भी मुंबई के प्रतिष्ठित जिमखानों को लेकर एक […]

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर अंडे फेके जाने और हमला करने से राजनीतिक माहौल गरमा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱अभिषेक पर हुआ हमला, कपड़े फाड़े कोलकाता। पश्चिम बंगाल के सोनारपुर इलाके में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर अंडे फेके जाने और हमला करने से राजनीतिक माहौल गरमा गया है। आरोप है कि टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक पर जानलेवा हमला किया गया, वे चुनावी हिंसा में घायल पार्टी कार्यकर्ताओं […]