PM Modi Appeal Use less petrol and diesel; do not buy gold for

PM मोदी की अपील – पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल करें, 1 साल सोना ना खरीदें

हैदराबाद: पश्चिम एशिया में गहराते संकट और ग्लोबल एनर्जी मार्केट पर बढ़ते दबाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से वर्क-फ्रॉम-होम, कम तेल के इस्तेमाल, कम विदेश यात्राएं और सोने की खरीदारी पर रोक लगाने की अपील की. रविवार को तेलंगाना में बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने नागरिकों से अमेरिका-ईरान युद्ध और होर्मुज स्ट्रेट के आसपास चल रही अस्थिरता के कारण होने वाले आर्थिक असर को कम करने के लिए देश हित में उपाय अपनाने की अपील की.
प्रधानमंत्री ने लोगों से पेट्रोल और डीजल का संयम से इस्तेमाल करने, पब्लिक ट्रांसपोर्ट को प्राथमिकता देने, जब भी हो सके कारपूल करने और वर्चुअल मीटिंग और वर्क-फ्रॉम-होम जैसे कोविड-काल के तरीकों को फिर से शुरू करने को कहा. उन्होंने लोगों से कम से कम एक साल तक विदेश में छुट्टियां मनाने, विदेश में डेस्टिनेशन वेडिंग और गैर-जरूरी सोने की खरीदारी से बचने की भी अपील की. आइए, हम 10 प्वाइंट में जानें कि पीएम मोदी ने नागरिकों से क्या-क्या अपील की हैं-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से पेट्रोल, डीजल और गैस का इस्तेमाल बहुत सोच-समझकर और संयम से करने की अपील की. उन्होंने कहा कि इम्पोर्टेड फ्यूल पर भारत की निर्भरता कम करना समय की सबसे बड़ी जरूरत है, ताकि वैश्विक संकटों और युद्धों का असर देश पर कम पड़े.पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना काल में देश ने वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन मीटिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंस जैसी व्यवस्थाओं को अपनाया था. अब मौजूदा हालात को देखते हुए इन व्यवस्थाओं को फिर से प्राथमिकता देने की जरूरत है, क्योंकि इससे ईंधन की बचत होगी और देशहित मजबूत होगा.उन्होंने कहा कि दुनिया में पेट्रोल और डीजल की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं, जिससे भारत पर विदेशी मुद्रा का बोझ बढ़ता है. ऐसे में हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह फ्यूल बचाकर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में योगदान दे.पीएम ने मेट्रो शहरों में लोगों से अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि जहां मेट्रो सुविधा उपलब्ध है, वहां निजी वाहन छोड़कर मेट्रो का इस्तेमाल करें और अगर कार से जाना जरूरी हो तो कार पूलिंग अपनाएं.
उन्होंने माल ढुलाई के लिए रेलवे को प्राथमिकता देने की सलाह दी. पीएम ने कहा कि बिजली से चलने वाली ट्रेनें पेट्रोल और डीजल पर निर्भरता कम करती हैं, इसलिए ट्रांसपोर्ट सेक्टर में रेलवे का इस्तेमाल बढ़ाना चाहिए.
पीएम मोदी ने विदेशों में शादियों और पर्यटन के बढ़ते चलन पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि मौजूदा संकट के समय देशहित को प्राथमिकता देते हुए लोग कम से कम एक साल तक विदेशों में शादी या अनावश्यक विदेश यात्राएं टाल सकते हैं.उन्होंने सोने की खरीद को लेकर भी लोगों से संयम बरतने की अपील की. पीएम ने कहा कि सोने के आयात पर देश की बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा खर्च होती है, इसलिए परिवारों को एक साल तक समारोहों के लिए सोना खरीदने से बचना चाहिए.
प्रधानमंत्री ने खाने के तेल के आयात पर बढ़ते खर्च का जिक्र करते हुए कहा कि अगर हर घर खाने के तेल का इस्तेमाल थोड़ा कम कर दे तो इससे देश की विदेशी मुद्रा भी बचेगी और लोगों की सेहत पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा.
पीएम मोदी ने रासायनिक खाद के अत्यधिक इस्तेमाल पर चिंता जताई और कहा कि भारत बड़ी मात्रा में केमिकल फर्टिलाइजर विदेशों से आयात करता है. उन्होंने किसानों से रासायनिक खाद का उपयोग आधा करने और प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ने की अपील की.
प्रधानमंत्री ने ऊर्जा सुरक्षा को भविष्य की सबसे बड़ी जरूरत बताते हुए कहा कि भारत सोलर एनर्जी, इथेनॉल ब्लेंडिंग, पाइप्ड गैस और CNG आधारित ट्रांसपोर्ट सिस्टम को तेजी से बढ़ावा दे रहा है. उन्होंने कहा कि इन प्रयासों की वजह से भारत ग्लोबल एनर्जी संकट का मुकाबला पहले से अधिक मजबूती से कर पा रहा है.

×
Date : 11 May 2026 Posted By : EDITOR
PM मोदी की अपील – पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल करें, 1 साल सोना ना खरीदें
News Image

PM मोदी की अपील - पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल करें, 1 साल सोना ना खरीदें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन

📰 Generate e-Paper Clip अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन नई दिल्ली: मुंबई के शिवाजी पार्क में शुक्रवार से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुरू हो गया है. ये प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहा है. अब मुंबई के बाद CJP ने दिल्ली में भी […]

हमलों के बीच होर्मुज से बढ़ा तेल निर्यात, अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में निकल रहे टैंकर

📰 Generate e-Paper Clip हमलों के बीच होर्मुज से बढ़ा तेल निर्यात, अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में निकल रहे टैंकर न्यूयॉर्क। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाजों पर हमलों का सिलसिला जारी है। इसके बावजूद इस अहम जलमार्ग से कच्चे तेल का निर्यात हाल के हफ्तों में बढ़कर युद्ध से […]