PM Modi assured US NSA Sullivan of increasing cooperation

PM मोदी ने अमेरिकी एनएसए सुलिवन को दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने का दिया आश्वासन

पीएम मोदी ने अमेरिकी एनएसए सुलिवन को दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने का दिया आश्वासन

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जेक सुलिवन ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल के दौरान भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने का आश्वासन दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार शाम एक्स पर पोस्ट किया अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन से मुलाकात की। दुनिया की भलाई के लिए भारत अमेरिका के साथ सहयोग और बढ़ाने के लिए लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि एनएसए सुलिवन ने पीएम मोदी को द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों, विशेष रूप से सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, दूरसंचार, रक्षा, महत्वपूर्ण खनिजों और अंतरिक्ष जैसे महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों (आईसीईटी) की प्रगति की जानकारी दी।
इसमें कहा गया पीएम ने सभी क्षेत्रों में बढ़ती द्विपक्षीय साझेदारी की गति और पैमाने और आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर दोनों देशों की सहमति पर संतोष व्यक्त किया।
सुलिवन की भारत यात्रा शुक्रवार को इटली के बोर्गो एग्नाज़िया में जी7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र के समापन के बाद पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच हुई बातचीत के बाद हो रही है।
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति बाइडेन के साथ अपनी हाल की सकारात्मक बातचीत को याद किया और वैश्विक भलाई के लिए व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने और अपने नए कार्यकाल में इसे और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इससे पहले, सुलिवन ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल व विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की। विदेश मंत्री जयशंकर ने सुलिवन से मुलाकात के बाद एक्स पर पोस्ट किया आज सुबह नई दिल्ली में अमेरिकी एनएसए जेक सुलिवन का स्वागत करते हुए प्रसन्नता हुई। उनसे द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई। विश्वास है कि भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी मजबूती से आगे बढ़ेगी। अमेरिकी एनएसए सप्ताहांत में स्विट्जरलैंड में आयोजित यूक्रेन पर शांति शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद सोमवार को भारत पहुंचे।

×
Date : 18 June 2024 Posted By : EDITOR
PM मोदी ने अमेरिकी एनएसए सुलिवन को दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने का दिया आश्वासन
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

झारखंड में शुरू होगी ‘उड़ान’ योजना: स्टूडेंट्स के साथ टीचर भी जाएंगे एजुकेशनल टूर पर, CM हेमंत ने दी मंजूरी

📰 Generate e-Paper Clip झारखंड में शुरू होगी ‘उड़ान’ योजना: स्टूडेंट्स के साथ टीचर भी जाएंगे एजुकेशनल टूर पर, CM हेमंत ने दी मंजूरी रांची। अभी तक समग्र शिक्षा अभियान के तहत माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी दूसरे राज्य शैक्षणिक भ्रमण पर जाते थे। हाल के वर्षों में यह योजना भी बंद थी। […]

रेलवे ग्रुप डी के निकलेंगी 30000 पदों पर भर्तियां, दीपावली से पहले हो सकती है घोषणा

📰 Generate e-Paper Clip रेलवे ग्रुप डी के निकलेंगी 30000 पदों पर भर्तियां, दीपावली से पहले हो सकती है घोषणा प्रयागराज। रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ग्रुप डी के करीब 30 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहा है। इसके तहत […]