PM Modi awarded Namibia's highest civilian honour

PM मोदी को नामीबिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

पीएम मोदी को नामीबिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

-अब तक का 27वां इंटरनेशनल अवॉर्ड

विंडहोक । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुधवार को नामीबिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेल्वित्चिया मिराबिलिस से सम्मानित किया गया। नामीबिया की राष्ट्रपति डॉ. नेटुम्बो नंदी-नदैतवाह ने उन्हें यह सम्मान दिया।
पीएम मोदी बुधवार सुबह एक दिन के दौरे पर नामीबिया में हैं। उनका नामीबिया दौरा 2 जुलाई से 10 जुलाई तक 5 देशों की यात्रा का हिस्सा है, जिसमें घाना, त्रिनिदाद एंड टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया शामिल हैं। पिछले 8 दिनों की विदेश यात्रा के दौरान नामीबिया, ब्राजील, त्रिनिदाद एंड टोबैगो और घाना ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा है। बतौर प्रधानमंत्री, मोदी का यह 27वां इंटरनेशनल अवॉर्ड है।
21 तोपों की सलामी
नामीबिया पहुंचने पर पीएम मोदी को 21 तोपों की सलामी दी गई। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर मिला। विंडहोक के एयरपोर्ट पर लैंड होने के बाद मोदी का पारंपरिक नृत्य के साथ स्वागत किया गया। पीएम ने कलाकारों के साथ ढोल भी बजाया। प्रधानमंत्री मोदी 27 सालों बाद नामीबिया जाने वाले भारतीय प्रधानमंत्री है। पीएम मोदी से पहले 1998 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी नामीबिया गए थे। इससे पहले 1990 में उस वक्त पीएम रहे वीपी सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी सहित कई हाई रैंक लीडर नामीबिया के स्वतंत्रता दिवस पर वहां गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती कोलकाता : सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता के ईडन गार्डेंस मैदान पर नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराकर सीजन की पहली जीत अपने नाम कर ली है. इस जीत के बाद टीम के कप्तान ईशान […]

“विक्रमोत्सव-2026” अंतर्गत वाराणसी में शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का होगा भव्य मंचन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱“विक्रमोत्सव-2026” अंतर्गत वाराणसी में शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का होगा भव्य मंचन 3 भव्य मंच, 18 घोड़े, 2 रथ, 4 ऊँट, 1 पालकी और हाथी के जीवंत दृश्यों से होगा साकार बाबा विश्वनाथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे विक्रमादित्य वैदिक घड़ी अर्पित भोपाल : विक्रमोत्सव-2026 अंतर्गत उज्जैन के सम्राट […]