PM Modi called the Maha Kumbh accident unfortunate

PM मोदी ने महाकुंभ हादसे को बताया दु:खद और कहा- घायलों के स्वस्थ होने की कामना करता हूं

नई दिल्ली । प्रयागराज महाकुंभ में देरा रात मची भगदड़ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दु:ख जाहिर किया है। उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, कि प्रयागराज महाकुंभ में हुआ हादसा बेहद दु:खद है। इस हादसे में जिन श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। इसके साथ ही पीएम मोदी ने घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर हुई बातचीत के सम्बंध में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा, कि स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद करने में जुटा है। इस सम्बंध में मैंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बातचीत की और मैं लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हूं।
इससे पहले सीएम योगी जानकारी देते हुए बता चुके थे, कि महाकुंभ मेला क्षेत्र में मची भगदड़ की घटना को लेकर प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर चार बार बात हुई है। उन्होंने बताया है कि प्रयागराज में भीड़ का भारी दबाव बना हुआ है और जो घटना घटित हुई है, वह बैरिकेड को फांदने के कारण हुई है। फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं और प्रशासन सबके सहयोग के लिए तत्पर है। इसी के साथ सीएम योगी ने श्रद्धालुओं से संयम बनाए रखने की अपील की है।

×
Date : 29 January 2025 Posted By : EDITOR
PM मोदी ने महाकुंभ हादसे को बताया दु:खद और कहा- घायलों के स्वस्थ होने की कामना करता हूं
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]