नवरात्रि पर देवभूमि उत्तराखंड जा सकते हैं PM मोदी, केदारनाथ में तैयारियां तेज - Update Now News

नवरात्रि पर देवभूमि उत्तराखंड जा सकते हैं PM मोदी, केदारनाथ में तैयारियां तेज

नई दिल्ली। कोरोना काल के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली केदारनाथ धाम जा सकते हैं। नैनीताल हाईकोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद चार धाम यात्रा की शुरुआत हो चुकी है और प्रधानमंत्री मोदी 10 अक्टूबर से पहले उत्तराखंड जा सकते हैं। ख़बरों की मानें तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस दौरान बाबा केदारनाथ के दर्शन करने भी पहुंच सकते हैं। समाचार एजेंसी एएनआई को मिली जानकारी के मुताबिक़, “पीएम मोदी 10 अक्टूबर से पहले केदारनाथ जाएंगे। वह वहां राज्य के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।” आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी के अपने कार्यकाल के दौरान केदारनाथ धाम की यह दूसरी यात्रा होगी। प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले केदारनाथ धाम साल 2019 में गये थे। दीपावली के बाद बाबा केदारनाथ धाम भक्तों के लिए छः महीनों तक बंद रहेगा। इसके अलावा उत्तराखंड समेत चार और राज्यों में फरवरी 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस लिहाज से भी पीएम मोदी का ये उत्तराखंड दौरा अहम माना जा रहा है। उत्तराखंड दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड में कई परियोजनाओं का शिलान्यास/ उद्घाटन भी कर सकते है। उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौसिक के मुताबिक़, प्रधानमंत्री मोदी जल्द उत्तराखंड दौरे पर जा सकते हैं। अपनी यात्रा के दौरान वे उत्तराखंड के बीजेपी नेताओं से मुलाक़ात करेंगे। इसके साथ ही देहरादून में जालीग्रांट एयरपोर्ट के नए टर्मिनल और ऋषिकेश एम्स में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन भी प्रधानमंत्री मोदी कर सकते हैं।

×
Date : 30 September 2021 Posted By : EDITOR
नवरात्रि पर देवभूमि उत्तराखंड जा सकते हैं PM मोदी, केदारनाथ में तैयारियां तेज
News Image

नई दिल्ली। कोरोना काल के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली केदारनाथ धाम जा सकते हैं। नैनीताल हाईकोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद चार धाम यात्रा की शुरुआत हो चुकी है और प्रधानमंत्री मोदी 10 अक्टूबर से पहले उत्तराखंड जा सकते हैं। ख़बरों की मानें तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस दौरान बाबा केदारनाथ के दर्शन करने भी पहुंच सकते हैं। समाचार एजेंसी एएनआई को मिली जानकारी के मुताबिक़, “पीएम मोदी 10 अक्टूबर से पहले केदारनाथ जाएंगे। वह वहां राज्य के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।” आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी के अपने कार्यकाल के दौरान केदारनाथ धाम की यह दूसरी यात्रा होगी। प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले केदारनाथ धाम साल 2019 में गये थे। दीपावली के बाद बाबा केदारनाथ धाम भक्तों के लिए छः महीनों तक बंद रहेगा। इसके अलावा उत्तराखंड समेत चार और राज्यों में फरवरी 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस लिहाज से भी पीएम मोदी का ये उत्तराखंड दौरा अहम माना जा रहा है। उत्तराखंड दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड में कई परियोजनाओं का शिलान्यास/ उद्घाटन भी कर सकते है। उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौसिक के मुताबिक़, प्रधानमंत्री मोदी जल्द उत्तराखंड दौरे पर जा सकते हैं। अपनी यात्रा के दौरान वे उत्तराखंड के बीजेपी नेताओं से मुलाक़ात करेंगे। इसके साथ ही देहरादून में जालीग्रांट एयरपोर्ट के नए टर्मिनल और ऋषिकेश एम्स में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन भी प्रधानमंत्री मोदी कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुम्बई रोड शो में प्राप्त हुए लगभग 90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मुंबई में उद्योग प्रतिनिधियों से वन-टू-वन चर्चा, नए निवेश और औद्योगिक विस्तार पर हुआ सार्थक संवाद फार्मा, टेक्सटाइल, सीमेंट, दूरसंचार, डेटा सेंटर और […]

ग्रीन कार्ड को लेकर अमेरिका ने दिया झटका! इंफोसिस समेत 8 कंपनियों को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से किया सस्पेंड

📰 Generate e-Paper Clip ग्रीन कार्ड को लेकर अमेरिका ने दिया झटका! इंफोसिस समेत 8 कंपनियों को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से किया सस्पेंड नई दिल्ली: अमेरिका ने आज (गुरुवार को) IT कंपनियों- कॉग्निजेंट, इंफोसिस, टाटा, विप्रो, HCL, कैपजेमिनी, माइक्रोसॉफ्ट और एडोब को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से सस्पेंड कर दिया है। इस प्रोग्राम के […]