PM मोदी ने किया काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्धाटन, बोले यहां भोलेबाबा की सरकार - Update Now News

PM मोदी ने किया काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्धाटन, बोले यहां भोलेबाबा की सरकार

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्धाटन करते हुए कहा कि बाबा भोलेनाथ ही अपनी माया का विस्तार जानता है, जो होता है सब उनकी मर्जी है। पीएम मोदी ने कहा कि बाबा काशी विश्वनाथ और मां गंगा सबकी हैं। यहां हर कोई शीश झुकाता है। बाबा विश्वनाथ यहां का कोतवाल है और उसकी ही सरकार यहां चलती है।। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का दिन इतिहास रच रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि यहां आकर एक आलौकिक अहसास की अनुभूति कर रहा हूं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे हुए हैं. अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के पहले वो यहां काशी विश्वनाथ कॉरिडोर (Kashi Vishwanath Corridor) प्रोजेक्ट का उद्घाटन कर रहे हैं. पीएम ने यहां पहुंचकर सबसे पहले काल भैरव मंदिर में पूजा-अर्चना की और गंगा नदी में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य दिया. कॉरिडोर के उद्घाटन के साथ पीएम मोदी कई अन्य धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. उनका बीजेपी के पदाधिकारियों से भी मिलने का कार्यक्रम है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई हस्तियां भी इस मौके पर मौजूद रहेंगी. पीएम के आगमन के कई दिनों पहले से शहर को साफ-सुथरा करके सजाया जा रहा था. काशी विश्वनाथ कॉरिडोर को पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट बताया जा रहा है. सन 1669 में अहिल्याबाई होल्कर ने काशी विश्वनाथ मंदिर का पुनरुद्धार कराया था. उसके लगभग 352 वर्ष बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके पुनरुद्धार के लिए 8 मार्च 2019 को विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर का शिलान्यास किया था. लगभग 2 साल 8 महीने में इस ड्रीम प्रोजेक्ट का 95% कार्य पूरा कर लिया गया है. वर्तमान समय में इस कॉरिडोर में 2600 मजदूर और 300 इंजीनियर लगातार तीन शिफ्ट में काम कर रहे हैं.

×
Date : 14 December 2021 Posted By : EDITOR
PM मोदी ने किया काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्धाटन, बोले यहां भोलेबाबा की सरकार
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब

📰 Generate e-Paper Clip India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब नई दिल्‍ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) आज यानी 20 अक्टूबर से प्रभावी हो जाएगा. फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लागू होने से दोनों देशों के कारोबारियों को नया […]