PM Modi inaugurates India Mobility Global Expo 2025

पीएम मोदी ने किया भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 का उद्घाटन

भविष्य की ऑटोमोबाइल क्रांति की झलक

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 का उद्घाटन करते हुए भारत की ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की शानदार प्रगति और इसके वैश्विक प्रभाव को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि भारत का ऑटोमोबाइल क्षेत्र न केवल देश की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है, बल्कि यह शहरीकरण और मेक इन इंडिया जैसी पहलों के तहत नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत में ऑटोमोबाइल उद्योग की बिक्री का आंकड़ा कई देशों की पूरी आबादी से अधिक है। पिछले साल, यह क्षेत्र लगभग 12फीसदी की दर से बढ़ा, जो इसकी क्षमता और वैश्विक आकर्षण को दर्शाता है।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने टिकाऊ परिवहन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला और कहा, कि सस्टेनेबल मोबिलिटी न केवल पर्यावरण संरक्षण में मददगार है, बल्कि यह सार्वजनिक स्वास्थ्य में सुधार लाने का माध्यम भी है। वहीं केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इस आयोजन को ‘इंडिया स्टोरी’ का प्रतिनिधित्व करने वाला वैश्विक मंच बताया और कहा, कि यह एक्सपो निवेशकों और निर्यातकों के लिए नए अवसरों को जन्म देगा और भारत को वैश्विक ऑटोमोबाइल हब बनाने में सहायक होगा।
ऑटो एक्सपो 2025 का मुख्य आकर्षण इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) होंगे। मारुति सुजुकी अपनी ई-विटारा लॉन्च करेगी। हुंडई अपनी प्रसिद्ध क्रेटा का इलेक्ट्रिक संस्करण पेश करेगी। टाटा मोटर्स ईवी के क्षेत्र में अपनी स्थिति को और मजबूत करते हुए नए मॉडल्स लॉन्च करेगी।
वैश्विक और घरेलू भागीदारी : चीनी कंपनियां: बीवायडी और एमजी मोटर इंडिया उन्नत ईवी तकनीकों के साथ भारतीय बाजार में वापसी कर रही हैं। भारतीय दोपहिया वाहन निर्माता: हीरो मोटोकॉर्प और बजाज ऑटो अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर और मोटरसाइकिलों से सुर्खियां बटोर रहे हैं।
नई तकनीक और नवाचार : यह एक्सपो कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, स्वायत्त ड्राइविंग, और साझा गतिशीलता समाधानों पर विशेष ध्यान देगा। भविष्य के परिवहन प्रोटोटाइप्स को भी यहां प्रदर्शित किया जाएगा।
======

—

×
Date : 18 January 2025 Posted By : EDITOR
पीएम मोदी ने किया भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 का उद्घाटन
News Image

--

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश – डॉ. मोहन यादव

📰 Generate e-Paper Clip गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश – डॉ. मोहन यादव भोपाल : मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस केवल एक तारीख नहीं, बल्कि हमारी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत, समृद्ध परंपराओं, विकास यात्रा और सामूहिक संकल्पों का उत्सव है। 1 नवंबर 1956 को अस्तित्व में आए हमारे मध्यप्रदेश ने सात […]

Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव

📰 Generate e-Paper Clip Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव Bhopal: लोकतंत्र में सत्ता की चाबी जनता के हाथ में होती है। मतदान केंद्र पर खड़ा सामान्य नागरिक अपने एक मत से सरकार बनाता है, उसके काम का मूल्यांकन करता है और भविष्य की दिशा […]