PM Modi met the President

राष्ट्रपति से मिले PM मोदी, द्रौपदी मुर्मू ने चंद्रयान 3 की सफलता पर दी बधाई

 

UNN: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की है। राष्ट्रपति भवन की ओर से कहा गया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री को गुलदस्ता देकर चंद्रयान 3 की सफलता के लिए बधाई दी।“ ऱाष्ट्रपति मुर्मू कल ही दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा कर नई दिल्ली वापस लौटीं हैं। पीएम मोदी ने यह मुलाकात ऐसे समय की है, जब केंद्र सरकार ने अमृतकाल में 18 से 22 सितंबर के बीच संसद का विशेष सत्र बुलाया है। संसद का विशेष सत्र 18 सितंबर से शुरू होगा और सरकार के कामकाज को देखते हुए यह 22 सितंबर तक चलेगा। लोकसभा एवं राज्यसभा सचिवालय ने यह जानकारी दी। लोकसभा सचिवालय ने इसकी जानकारी देते हुए शनिवार को बताया, ‘‘17वीं लोकसभा का 13वां सत्र 18 सितंबर से शुरू होगा और सरकार के कामकाज को देखते हुए यह 22 सितंबर तक चलेगा।” वहीं, राज्यसभा सचिवालय ने अपने बुलेटिन में कहा, ‘‘ सदस्यों को सूचित किया जाता है कि राज्यसभा का 261वां सत्र 18 सितंबर से शुरू होगा। सत्र 18,19,20, 21 और 22 सितंबर तक चलेगा।” इसमें कहा गया है कि सत्र आमतौर पर पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर एक बजे और फिर अपराह्न दो बजे से शाम छह बजे तक चलेगा।” सचिवालय सूत्रों के अनुसार विशेष सत्र के दौरान दोनों सदनों में प्रश्नकाल और गैर सरकारी कामकाज नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

खरगे और राहुल गांधी की मौजदूगी में सोमवार को सतीशन की ताजपोशी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱खरगे और राहुल गांधी की मौजदूगी में सोमवार को सतीशन की ताजपोशी इस समारोह में कांग्रेस अपना शक्ति प्रदर्शन भी करेगी तिरुवनंतपुरम । केरल में वीडी सतीशन सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। इसके साथ ही, कांग्रेस राज्य में एक दशक बाद सत्ता में वापसी करेगी, पिछली […]

नीट-यूजी 2026 में बड़ा बदलाव, अगले साल से कंप्यूटर बेस्ड होगी परीक्षा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱नीट-यूजी 2026 में बड़ा बदलाव, अगले साल से कंप्यूटर बेस्ड होगी परीक्षा -पेपर लीक मामले के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला -री-एग्जाम 21 जून को नई दिल्ली । नीट-यूजी 2026 एग्जाम में पेपर लीक विवाद के बाद केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए मेडिकल प्रवेश परीक्षा प्रणाली में […]