PM Modi paid obeisance to Ram Lalla in Ayodhya

अयोध्या में PM मोदी ने रामलला को दंडवत प्रणाम किया, अयोध्या में रोड शो करने वाले मोदी पहले PM

 

अयोध्या में PM मोदी ने रामलला को दंडवत प्रणाम किया, अयोध्या में रोड शो करने वाले मोदी पहले PM

 

अयोध्या : पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। उन्होंने रामलला की आरती उतारी। दंडवत प्रणाम किया। इसके बाद रामपथ पर खुली जीप में 2 किलोमीटर का रोड शो किया। रोड शो 1 घंटा 10 मिनट तक चला। सीएम योगी और अयोध्या से भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह भी पीएम के साथ रहे। हाथ में भाजपा का चुनाव चिह्न कमल का फूल लेकर वोट की अपील की। खुली जीप के आगे महिलाएं चल रही थीं। भाजपा कार्यकर्ता जय श्री राम के नारे लगाते रहे। स्थानीय लोगों ने मोबाइल की लाइट जलाकर पीएम का अभिवादन किया। रामपथ को फूलों से सजाया गया था। रोड शो देखने साधु-संत भी पहुंचे थे। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मोदी का यह पहला अयोध्या दौरा था। चुनाव के समय अयोध्या में रोड शो करने वाले मोदी पहले पीएम हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पेश किया- दो साल की उपलब्धियाँ, तीन साल की आगे की रणनीति

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पेश किया- दो साल की उपलब्धियाँ, तीन साल की आगे की रणनीति प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अगले पांच साल में 100 लाख हेक्टेयर रकबे को सिंचित करने का लक्ष्य प्रदेश का बदला औद्योगिक परिदृश्य, मध्यप्रदेश में कचरे और पराली से हो रहा है […]

देश का दिल मध्यप्रदेश, दिल खोल कर स्वागत को है तैयार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देश का दिल मध्यप्रदेश, दिल खोल कर स्वागत को है तैयार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली के मध्यप्रदेश भवन परिसर में 3 दिवसीय मध्यप्रदेश उत्सव का भोपाल से वर्चुअली किया शुभारंभ भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार, केन्द्र सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चल […]