PM Modi reached the French capital Paris

PM मोदी पहुंचे फ्रांस की राजधानी पेरिस, एआई समिट में शामिल होंगे

PM मोदी पहुंचे फ्रांस की राजधानी पेरिस, एआई समिट में शामिल होंगे

पेरिस । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री के सम्मान में फ्रांस सरकार ने 10 फरवरी को मशहूर एलिसी पैलेस में डिनर का आयोजन किया है। इसमें फ्रेंच प्रेसिडेंट मैक्रों समेत कुछ और देशों के नेता मौजूद होंगे।
प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा 2 दिनों का है। वे यहां एआई समिट में शामिल होंगे और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। इसके बाद वे 12 फरवरी को अमेरिका दौरे पर रवाना हो जाएंगे।
पीएम मोदी का यह सातवां फ्रांस दौरा है। पीएम इससे पहले 2023 में फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस (बास्तिल डे) कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।
पीएम मोदी ने बताया कि वह फ्रांस में पहले भारतीय वाणिज्य दूतावास का मार्सिले शहर में उद्घाटन करेंगे और इंटरनेशनल थर्मोन्यूक्लियर एक्सपेरिमेंटल रिएक्टर परियोजना का दौरा करेंगे। इसके साथ ही वो पहले और दूसरे वर्ल्ड वॉर के दौरान मारे गए भारतीय सैनिकों को मजारग्यूज युद्ध समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि देंगे।
उन्होंने अपनी यात्रा को भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण अवसर बताया। पीएम ने कहा कि अमेरिका दौरे पर दोनों देशों के बीच साझेदारी को बढ़ावा देना एजेंडे में शामिल होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

पाकिस्तानी TikTok स्टार शमसू बीबी (उर्फ आयशा गिलामाना) की गोली मारकर हत्या

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱पाकिस्तानी TikTok स्टार शमसू बीबी (उर्फ आयशा गिलामाना) की गोली मारकर हत्या UNN: पाकिस्तान की लोकप्रिय TikTok स्टार शमसू बीबी उर्फ आयशा गिलामाना की टैक्सिला में गोली मारकर हत्या कर दी गई। 14 अगस्त को बाइक सवार दो हमलावरों ने उनकी कार पर फायरिंग की, जिसमें गोली उनके गले में […]

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर दीं प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर दीं प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता की 80 वीं वर्षगांठ पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे देश को स्वतंत्र करवाने के लिए […]