PM Modi said every house of Karnataka crossed 400 on June 4

मेरा बूथ, सबसे मजबूत : PM मोदी बोले- कर्नाटक के हर घर से आवाज आ रही है, 4 जून 400 पार

 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत कर्नाटक के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं से नमो एप के जरिए संवाद किया। पीएम मोदी ने कहा कि कन्नड़ भाषा और साहित्य दोनों ही भारत के लेखन परंपरा की धरोहर हैं। मुझे पता है कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान में पूरी तरह से जुटे हुए हैं। वैसे भाजपा का कार्यकर्ता हर समय जन सेवा के लिए समर्पित रहता है। लेकिन, इस समय आपका फोकस 26 अप्रैल और 7 मई को होने वाले वोटिंग की तैयारी पर है। भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते मैं भी आप सबसे बात करने के लिए आपके बीच आया हूं। पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक के लोगों का भरोसा निरंतर भाजपा पर बढ़ा है। कर्नाटक के हर घर से आवाज आने लगी है 4 जून 400 पार। पीएम मोदी ने कार्यक्रम में सबसे पहले मैसूर के भाजपा कार्यकर्ता राजेश से बात की। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए अब बहुत कम समय बचा है और बहुत काम बाकी है। इस चुनाव में मेरा एक लक्ष्य है कि बूथ कार्यकर्ताओं से बात इसलिए करता हूं, क्योंकि हमारा लक्ष्य बूथ जीतना है। पोलिंग बूथ में जीत पक्की करनी है। पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ता को सलाह देते हुए कहा कि वह पन्ना प्रमुखों के साथ दो से तीन कार्यकर्ताओं की एक-एक टोली बनाएं और एक टोली को 10 घर दें। इस टोली में महिलाएं भी होनी चाहिए। ऐसी कम से कम तीन टोली होनी चाहिए। चुनाव में प्रचार करना एक काम है और वोट पक्का करना दूसरा काम है। सबसे महत्वपूर्ण काम है वोट पक्का करना। इसलिए मेरा आग्रह है कि इन सब चीजों पर ज्यादा बल दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IND vs ENG: ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन की बढ़ी मुश्किलें

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IND vs ENG: ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन की बढ़ी मुश्किलें राज्य सरकार ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब कटक। कटक के बारबाटी स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान फ्लड लाइट अचानक से बंद हो जाने की घटना सामने आई। इस मामले को लेकर अब […]

PM मोदी वीडियो विवाद के बीच मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, कहा- कंटेंट को बूस्ट करने के लिए दिए गए थे पैसे

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱PM मोदी वीडियो विवाद के बीच मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, कहा- कंटेंट को बूस्ट करने के लिए दिए गए थे पैसे मेटा के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बाल यौन शोषण सामग्री (CSAM), डीपफेस कंटेंट और प्लेटफॉर्म के संचालन में हुई गंभीर चूक को लेकर खेद […]