PM Modi should do air show, we will do job show Tejashwi Yadav

पीएम मोदी एयर शो करें, हम जॉब शो करेंगे : तेजस्वी यादव

 

पटना। लोकसभा चुनाव के रण में आए दिन राजनीतिक बयानबाजियां चल रही हैं। इसी कड़ी में बुधवार को बिहार के पूर्व डिप्‍टी सीएम तेजस्वी यादव ने एक बार फिर भाजपा को निशाने पर लिया है। पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि वे लोग कभी काम और मुद्दों की बात नहीं करते। चार चीजें असंभव हैं, पहला- सूर्य का पश्चिम से उगना, दूसरा- रेगिस्तान में मछली पकड़ना, तीसरा-आसमान में पेड़ उगाना और चौथा- भाजपा के लोगो से काम की बात करना। उन्होंने कहा कि भाजपा को बताना चाहिए कि प्रधानमंत्री मोदी ने दस साल में कितनी नौकरियां दी हैं। अमीर-अमीर होता जा रहा है और गरीब-गरीब होता रहा है, आखिर ऐसा क्यों। देश की अर्थव्यवस्था क्यों खराब और चौपट होती जा रही है। ये शिक्षा-चिकित्सा की बात कभी नहीं करते हैं। भाजपा पर हमला तेज करते हुए उन्होंने कहा कि ये हिंदू, मंदिर-मस्जिद, पाकिस्तान, कश्मीर…. इधर-उधर की बात करते हैं। भाजपा के लोगों ने देश के किसान, नौजवान के भलाई की कोई बात नहीं की है। प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी एयर शो करें या फिर रोड शो, हम जॉब शो करेंगे। अभी तीन फेज का चुनाव हुआ है, इसी में भाजपा का हालात खराब है, अभी 4 फेज बचा हुआ है। भाजपा की हालत टाइट है, चुनाव का रिजल्ट चौंकाने वाला होगा। सत्ता से भाजपा को भगाने के लिए लोग तैयार बैठे हैं।

×
Date : 09 May 2024 Posted By : EDITOR
पीएम मोदी एयर शो करें, हम जॉब शो करेंगे : तेजस्वी यादव
News Image

 

पटना। लोकसभा चुनाव के रण में आए दिन राजनीतिक बयानबाजियां चल रही हैं। इसी कड़ी में बुधवार को बिहार के पूर्व डिप्‍टी सीएम तेजस्वी यादव ने एक बार फिर भाजपा को निशाने पर लिया है। पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि वे लोग कभी काम और मुद्दों की बात नहीं करते। चार चीजें असंभव हैं, पहला- सूर्य का पश्चिम से उगना, दूसरा- रेगिस्तान में मछली पकड़ना, तीसरा-आसमान में पेड़ उगाना और चौथा- भाजपा के लोगो से काम की बात करना। उन्होंने कहा कि भाजपा को बताना चाहिए कि प्रधानमंत्री मोदी ने दस साल में कितनी नौकरियां दी हैं। अमीर-अमीर होता जा रहा है और गरीब-गरीब होता रहा है, आखिर ऐसा क्यों। देश की अर्थव्यवस्था क्यों खराब और चौपट होती जा रही है। ये शिक्षा-चिकित्सा की बात कभी नहीं करते हैं। भाजपा पर हमला तेज करते हुए उन्होंने कहा कि ये हिंदू, मंदिर-मस्जिद, पाकिस्तान, कश्मीर.... इधर-उधर की बात करते हैं। भाजपा के लोगों ने देश के किसान, नौजवान के भलाई की कोई बात नहीं की है। प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी एयर शो करें या फिर रोड शो, हम जॉब शो करेंगे। अभी तीन फेज का चुनाव हुआ है, इसी में भाजपा का हालात खराब है, अभी 4 फेज बचा हुआ है। भाजपा की हालत टाइट है, चुनाव का रिजल्ट चौंकाने वाला होगा। सत्ता से भाजपा को भगाने के लिए लोग तैयार बैठे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

फ्लाइट में सीट को लेकर घमासान! बांग्लादेश से लंदन जा रही उड़ान में यात्रियों के बीच मारपीट

📰 Generate e-Paper Clip फ्लाइट में सीट को लेकर घमासान! बांग्लादेश से लंदन जा रही उड़ान में यात्रियों के बीच मारपीट ढाका। ढाका से लंदन जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 16 सितंबर को सीट को लेकर तीन यात्रियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। सोशल […]

MP: CM मोहन यादव ने शुरू किया मुफ्त रजिस्ट्री अभियान, 41 हजार गांवों के परिवारों को मिलेगा संपत्ति का अधिकार

📰 Generate e-Paper Clip MP: ग्रामीण आबादी को मिलेगा अपनी संपत्ति का अधिकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव PM मोदी के जन्मदिन पर स्वामित्व योजना एक अनमोल उपहार :  नितिन नवीन स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026 के अंतर्गत 50 लाख निजी संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री अभियान का शुभारंभ, मुख्यमंत्री डॉ. यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री […]