PM Modi showered flowers on the workers engaged in Ram temple

Watch Video: प्राण प्रतिष्ठा के बाद PM मोदी ने राम मंदिर के निर्माण में लगे श्रमवीरों को किया पुष्पवर्षा

 

Watch Video: प्राण प्रतिष्ठा के बाद PM मोदी ने राम मंदिर के निर्माण में लगे श्रमवीरों को किया पुष्पवर्षा

 

 

 

नई दिल्ली। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने श्रीराम मंदिर निर्माण में अपना योगदान देने वाले श्रमिकों का खास सम्मान किया है। उन्होंने श्रमजीवियों पर पुष्पवर्षा कर सम्मानित किया है। इसका वीडियो भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राम मंदिर निर्माण कार्य में लगे श्रमिक सीट पर बैठे हुए है। पीएम मोदी के हाथ में टोकरी है और वो सभी पर फूलों की बारिश कर रहे हैं। बता दें कि 500 सालों के लंबे इंतजार के बाद भव्य राम मंदिर का उद्घाटन हुआ है। राम मंदिर के निर्माण में इन सभी श्रमिकों की कड़ी मेहनत के बाद गर्भग्रह का निर्माण हुआ है।
हालांकि ये पहली बार नहीं है जब पीएम मोदी ने श्रमिकों को खास तरह से सम्मान दिया हो। फिर चाहे काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकापर्ण हो या दिल्ली के भारत मंडपम का उद्घाटन। पीएम मोदी ने हमेशा श्रमिकों को सम्मान दिया है। इसी कड़ी में आज उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर के निर्माण में लगे श्रमिकों को सम्मानित किया। बता दें कि जिन श्रमजीवियों पर प्रधानमंत्री मोदी ने फूल की बारिश की है। ये सभी श्रमिक अलग-अलग कंपनियों से जुड़े हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 : Chennai Super Kings seal maiden win of season; beat Delhi Capitals by 23 runs Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत UNN: चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL के मौजूदा सीजन में पहली जीत हासिल कर ली है। […]

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायसेन 47 देशों को निर्यात कर रहा बासमती चावल किसानों के लिए धन की कमी नहीं, […]