अचानक रात 8.45 बजे सेंट्रल विस्टा साइट पर पहुंचे PM मोदी, निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण - Update Now News

अचानक रात 8.45 बजे सेंट्रल विस्टा साइट पर पहुंचे PM मोदी, निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

 

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देर रात 8.45 बजे सेंट्रल विस्टा साइट पर पहुंचे। PM मोदी ने यहां अधिकारियों के साथ निर्माण कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों से जानकारी लेते दिखे। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात करीब 8.45 बजे नई दिल्ली में नए संसद भवन के निर्माण स्थल पर पहुंचे। उन्होंने साइट पर लगभग एक घंटा बिताया और नए संसद भवन के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया“। पीएम मोदी रविवार को ही तीन दिवसीय अमेरिका दौरे से स्वदेश लौटे हैं।
बता दें कि सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत एक नए संसद भवन और नए आवासीय परिसर का निर्माण किया जाएगा। इसमें प्रधानमंत्री और उप राष्ट्रपति के आवास के साथ कई नए कार्यालय भवन और मंत्रालय के कार्यालयों के लिए केंद्रीय सचिवालय का निर्माण किया जाना है। सेंट्रल विस्टा परियोजना की सितंबर 2019 में घोषणा की गई थी। 10 दिसंबर 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परियोजना की आधारशिला रखी थी। इस पुनर्विकास परियोजना में एक नए संसद भवन का निर्माण प्रस्तावित है। एक केंद्रीय सचिवालय का भी निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही इंडिया गेट से राष्ट्रपति भवन तक तीन किलोमीटर लंबे ‘राजपथ’ में भी परिवर्तन प्रस्तावित है। सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में नॉर्थ और साउथ ब्लॉक को संग्रहालय में बदल दिया जाएगा और इनके स्थान पर नए भवनों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा इस क्षेत्र में स्थित ‘इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र’ को भी स्थानांतरित करने का प्रस्ताव है। इस क्षेत्र में विभिन्न मंत्रालयों व उनके विभागों के लिए कार्यालयों का निर्माण किया जाएगा।

×
Date : 27 September 2021 Posted By : EDITOR
अचानक रात 8.45 बजे सेंट्रल विस्टा साइट पर पहुंचे PM मोदी, निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
News Image

 

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देर रात 8.45 बजे सेंट्रल विस्टा साइट पर पहुंचे। PM मोदी ने यहां अधिकारियों के साथ निर्माण कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों से जानकारी लेते दिखे। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात करीब 8.45 बजे नई दिल्ली में नए संसद भवन के निर्माण स्थल पर पहुंचे। उन्होंने साइट पर लगभग एक घंटा बिताया और नए संसद भवन के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया“। पीएम मोदी रविवार को ही तीन दिवसीय अमेरिका दौरे से स्वदेश लौटे हैं।
बता दें कि सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत एक नए संसद भवन और नए आवासीय परिसर का निर्माण किया जाएगा। इसमें प्रधानमंत्री और उप राष्ट्रपति के आवास के साथ कई नए कार्यालय भवन और मंत्रालय के कार्यालयों के लिए केंद्रीय सचिवालय का निर्माण किया जाना है। सेंट्रल विस्टा परियोजना की सितंबर 2019 में घोषणा की गई थी। 10 दिसंबर 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परियोजना की आधारशिला रखी थी। इस पुनर्विकास परियोजना में एक नए संसद भवन का निर्माण प्रस्तावित है। एक केंद्रीय सचिवालय का भी निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही इंडिया गेट से राष्ट्रपति भवन तक तीन किलोमीटर लंबे ‘राजपथ’ में भी परिवर्तन प्रस्तावित है। सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में नॉर्थ और साउथ ब्लॉक को संग्रहालय में बदल दिया जाएगा और इनके स्थान पर नए भवनों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा इस क्षेत्र में स्थित ‘इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र’ को भी स्थानांतरित करने का प्रस्ताव है। इस क्षेत्र में विभिन्न मंत्रालयों व उनके विभागों के लिए कार्यालयों का निर्माण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Semiconductor Summit-2026 : तकनीक की नई क्रांति: मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट 2026 में ₹5,800 करोड़ का निवेश प्रस्ताव, रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

📰 Generate e-Paper Clip Semiconductor Summit-2026 : तकनीक की नई क्रांति: मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट 2026 में ₹5,800 करोड़ का निवेश प्रस्ताव, रोजगार के खुलेंगे नए द्वार ढाई वर्ष में 25 से अधिक नीतियां बनाकर निवेश और औद्योगिक विकास की नई संभावनाओं के खोले द्वार सेमीकंडक्टर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और फोटोनिक्स एवं क्वांटम टेक्नोलॉजीज सेंटर ऑफ […]

मध्यप्रदेश जल्द ही बनेगा रसायन एवं पेट्रोकेमिकल उद्योग में अग्रणी राज्य

📰 Generate e-Paper Clip इंडिया केम – 2026 (मुम्बई) मध्यप्रदेश जल्द ही बनेगा रसायन एवं पेट्रोकेमिकल उद्योग में अग्रणी राज्य पेट्रोकेमिकल्स, फर्टिलाइजर्स और दवा निर्माण में मप्र में अनेक अवसर, निवेशकों को सुविधा, साथ और सहयोग भी देगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव वस्त्र, उच्च शिक्षा, रसायन एवं उर्वरक तथा फार्मा क्षेत्र के उद्योगपतियों […]