PM Modi targets INDIA Alliance

राजस्थान : PM मोदी ने साधा INDIA Alliance पर निशाना

 

‘कांग्रेस और घमंडिया गठबंधन महिला आरक्षण के धुर विरोधी

नई दिल्ली। राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा है। पीएम मोदी ने कहा, “कांग्रेस और उसके घमंडिया गठबंधन के लोग महिला आरक्षण के धुर विरोधी हैं। उन्होंने राजस्थान की गहलोत सरकार को भ्रष्टाचार, पेपरलीक और अपराध के मुद्दे पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि राजस्थान से गहलोत सरकार का जाना तय है। वन रैंक वन पेशन पर बोलते हुए कहा कि अब तक रिटायर सैनिकों को 70 हजार करोड़ मिल चुके हैं। कांग्रेस जब सरकार में थी, 500 करोड़ की पोटली बनाकर झूठ बोलती थी और कहती थी कि वन रैंक, वन पेंशन लागू करेगी। कहां, 500 करोड़, कहां 70 हजार करोड़। ये भाजपा सरकार है, जिसने 70 हजार करोड़ रुपये देकर वन रैंक, वन पेंशन को लागू किया है। उन्होंने कहा कि जब नीयत साफ होती है। खुद पर भरोसा होता है तो गारंटी पूरी करना सरकार की पहचान बन जाती है।
कांग्रेस और घमंडिया साथी महिला आरक्षण के धुर विरोधी हैं
मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि उसकी महिलाओं को सशक्त करने की कभी नीयत नहीं रही। जो कांग्रेसी आज महिला आरक्षण की बात कर रहे हैं, ये काम वह 30 साल पहले कर सकते थे। जब-जब मौका मिला तब कर सकते थे। लेकिन कांग्रेसी कभी चाहते ही नहीं थे कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिले। आज भी नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में आए हैं। ये मन से नहीं आए हैं। आप सभी बहनों के दबाव के परिणाम से आए हैं। कांग्रेस और घमंडिया साथी महिला आरक्षण के धुर विरोधी हैं। नारी को सशक्त करने के इतने बड़े फैसले को भी भटकाने में लगे हैं। जिन्होंने यूपीए सरकार के दौरान ये बिल रोका था। कांग्रेस के वही साथी उसपर दबाव बना रहे हैं। इनसे महिलाओं को सतर्क रहना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Prime Video 2026 slate : Prime vedio पर नई एंटरटेनमेंट का मेगा डोज भरपूर मनोरंजन का तड़का

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Prime Video 2026 slate : Prime vedio पर नई एंटरटेनमेंट का मेगा डोज भरपूर मनोरंजन का तड़का Prime Video India Unveils Huge Slate & Targets Global Viewers With Local Originals Prime Video India today unveiled a massive slate of original TV shows, feature films and licensed content, as leading international […]

चुनाव आयोग पर हमलावार ममता का आरोप………..अघोषित आपातकाल और राष्ट्रपति शासन जैसे हालात

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱चुनाव आयोग पर हमलावार ममता का आरोप………..अघोषित आपातकाल और राष्ट्रपति शासन जैसे हालात कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को चुनाव आयोग की कार्रवाई पर तीखा हमला बोला है। सीएम ममता ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग बंगाल को निशाना बनाकर अभूतपूर्व और चिंताजनक कदम उठा […]