Nitish calls all nonsense on speculations about joining NDA

india-alliance : NDA में शामिल होने की अटकलों पर बोले नीतीश- सब बकवास

 

नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को आरएसएस विचारक दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर आयोजित एक समारोह में शामिल हुए, लेकिन उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए में अपनी वापसी की अटकलों को खारिज कर दिया। कुमार यहां राजेंद्र नगर इलाके के एक पार्क में आयोजित उक्त समारोह में नीतीश हिस्सा लेने आए थे, जिसे उनकी सरकार भाजपा के साथ सत्ता साझा करने के समय से ही आयोजित कर रही है। नीतीश के साथ अन्य लोगों के अलावा, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी थे। तेजस्वी ने भाजपा के पूर्व अवतार भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक, उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। जब तेजस्वी से कुछ पत्रकारों ने कहा कि उन्होंने तो एक बार विधानसभा में कहा था कि वह सत्ता में आने पर आरएसएस नेताओं की स्मृति में आयोजित कार्यक्रमों को बंद कर देंगे, तब उन्होंने कहा, “मैंने ऐसा कभी नहीं कहा।” जब मुख्यमंत्री से पत्रकारों ने एनडीए की तरफ उनके झुकाव की अटकलों के बारे में पूछा तो उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की और कहा कि वे लोग इस तरह की फालतू बातें क्यों करते हैं। जदयू नेता महेश्वर हजारी द्वारा उन्हें प्रधानमंत्री पद के लायक बताये जाने के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा, “मुझे किसी पद की लालसा नहीं है। मैं सभी विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने में लगा हुआ हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने शिक्षक दिवस पर मध्यप्रदेश के 6 शिक्षकों को किया सम्मानित

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने शिक्षक दिवस पर मध्यप्रदेश के 6 शिक्षकों को किया सम्मानित मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई, कहा- शिक्षकों की उपलब्धि से प्रदेश हुआ गौरवान्वित भोपाल : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस के अवसर पर नेशनल टीचर आवर्ड-2026 के अंतर्गत आयोजित समारोह में देशभर के […]

Madhya Pradesh: इंदौर मेट्रो का विस्तार, अब 17.5 KM तक दौड़ेगी मेट्रो! गांधी नगर से मालवीय नगर तक दौड़ेगी मेट्रो!

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh: इंदौर मेट्रो का विस्तार, अब 17.5 KM तक दौड़ेगी मेट्रो! गांधी नगर से मालवीय नगर तक दौड़ेगी मेट्रो! मुख्यमंत्री डॉ. यादव, केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल, मंत्री विजयवर्गीय ने हरी झंडी दिखाकर इंदौर मेट्रो ट्रेन को किया रवाना,बापट चौराहे मेट्रो स्टेशन से गांधी नगर तक सांदीपनि विद्यालय के बच्चों […]