PM Modi took revenge of 22 April in 22 minutes

सिंदूर मिटाने वालों को मिट्टी में मिलाया, 22 अप्रैल का बदला, 22 मिनट में ले लिया – PM मोदी

सिंदूर मिटाने वालों को मिट्टी में मिलाया, 22 अप्रैल का बदला, 22 मिनट में ले लिया – PM मोदी

बीकानेर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा

बीकानेर । पाकिस्तान के सबक सीखने वाले ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पीएम मोदी गुरुवार को बीकानेर पहुंचे। पीएम मोदी ने 26,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इसके बाद जनसभा को संबोधित किया। ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आतंकियों ने धर्म पूछकर हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा था। पहलगाम में चली गोलियों से 140 करोड़ देशवासियों की छाती छलनी हो गई थी। सभी ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि आतंकियों को मिट्टी में मिला देना है। और आज हम अपने प्रण में सफल हुए हैं। हमारी तीनों सेनाओं ने 22 मिनट में आतंकियों के 9 बड़े ठिकाने ध्वस्त कर दिए। पाकिस्तान को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया। दुश्मन और दुनिया ने देखा कि सिंदूर जब बारूद बन जाता है तो क्या नतीजा होता है।
उन्होंने कहा कि मैं देशवासियों से कहता हूं जो सिंदूर मिटाने निकले थे, उन्हें मिट्टी में मिलाया है। जो हिंदुस्तान का लहू बहाते थे, आज कतरे-कतरे का हिसाब चुकाया है। जो सोचते थे कि भारत चुप रहेगा। आज वो घरों में दुबके पड़े हैं। जो अपने हथियारों पर घमंड करते हैं, आज वो मलबे के ढेर में दबे हुए है। मेरे प्यारे देशवासियों, ये शोध-प्रतिशोध का खेल नहीं, ये न्याय का नया स्वरूप है। ये ऑपरेशन सिंदूर है। ये सिर्फ आक्रोश नहीं है। ये समस्त भारत का रौद्र रूप है। ये भारत का नया स्वरूप है। पहले घर में घुसकर किया था वार। अब सीधा सीने पर किया प्रहार है। आतंक का फन कुचलने की यही नीति है, यही रीति है। यही भारत है, नया भारत है। पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया ने और देश के दुश्मनों ने भी देख लिया कि जब सिंदूर, बारूद बन जाता है तो नतीजा क्या होता है। मैं जब एयरस्ट्राइक के बाद आया था, तब मैंने कहा था कि सौगंध मुझे इस मिट्टी की मैं देश नहीं मिटने दूंगा। मैं देश नहीं झुकने दूंगा। आज मैं राजस्थान की धरती से देशवासियों से बड़ी नम्रता के साथ कहना चाहता हूं कि देश के कोने-कोने में जो तिरंगा यात्राओं का हुजूम चल रहा है।
एटम बम की भभकियों से भारत डरने वाला नहीं
पीएम मोदी ने कहा कि एटम बम की गीदड़ भभकियों से भारत डरने वाला नहीं है। हम आतंक के आकाओं और आतंकी सरपरस्त सरकार को अलग-अलग नहीं देखेंगे। उन्हें एक ही मानेंगे। पाकिस्तान का ये स्टेट और नॉन स्टेट एक्टर वाला खेल अब नहीं चलेगा। आपने देखा होगा, पूरी दुनिया में पाकिस्तान की पोल खोलने के लिए हमारे देश के सात अलग-अलग प्रतिनिधिमंडल विश्वभर में पहुंच रहे हैं। इसमें देश के समस्त राजनीतिक दलों के लोग हैं। अब पाकिस्तान का असली चेहरा पूरी दुनिया को दिखाया जाएगा। पाकिस्तान भारत से कभी सीधी लड़ाई जीत भी नहीं सकता। जब भी सीधी लड़ाई होती है, तो बार-बार पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ती है। इसलिए पाकिस्तान ने आतंकवाद को भारत के खिलाफ लड़ाई का हथियार बनाया है। आजादी के बाद पिछले कई दशकों से यही चला आ रहा है। पाकिस्तान आतंक फैलाता था, निर्दोष लोगों की हत्या करता था। भारत में डर का माहौल बनाता था लेकिन पाकिस्तान एक बात भूल गया। अब मां भारती का सेवक मोदी यहां सीना तानकर खड़ा है। मोदी का दिमाग ठंडा है, ठंडा रहता है लेकिन लहू गर्म बहता है। अब तो मोदी की नसों में लहू नहीं गर्म सिंदूर बह रहा है।
हर आतंकी हमले की चुकानी पड़ेगी भारी कीमत
उन्होंने कहा कि हर आतंकी हमले की पाकिस्तान को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी और ये कीमत पाकिस्तान की सेना चुकाएगी, पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था चुकाएगी। जब मैं दिल्ली से यहां आया तो बीकानेर के नाल एयरपोर्ट पर उतरा। पाकिस्तान ने इस एयरबेस को भी निशाना बनाने की कोशिश की थी लेकिन वो इस एयरबेस को रत्तीभर भी नुकसान नहीं पहुंचा पाया और वहीं यहां से कुछ ही दूर सीमापार पाकिस्तान का रहीमयार खान एयबेस है, पता नहीं कम खुलेगा। आईसीयू में पड़ा है। पाकिस्तान के साथ ना ट्रेड होगा, ना टॉक। अगर बात होगी तो पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की। पाकिस्तान को भारत के हक का पानी मिलेगा। भारतीयों के खून से खेलना, पाकिस्तान को भारी पड़ेगा। ये भारत का संकल्प है कि दुनिया की कोई ताकत हमें इस संकल्प से डिगा नहीं सकती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

फ्लोरिडा एयरपोर्ट का नाम होगा अब प्रेसिडेंट डोनाल्ड जे. ट्रम्प इंटरनेशनल एयरपोर्ट

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱फ्लोरिडा एयरपोर्ट का नाम होगा अब प्रेसिडेंट डोनाल्ड जे. ट्रम्प इंटरनेशनल एयरपोर्ट -ट्रम्प के कार्यकाल के दौरान एक ऐतिहासिक फैसला वॉशिंगटन । अमेरिका के फ्लोरिडा में स्थित पाम बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलकर अब डोनाल्ड ट्रम्प के नाम पर रखा जाएगा। इस फैसले के तहत एयरपोर्ट का नया नाम […]

एलपीजी संकट से थमीं फैक्ट्रियां, कालाबाजारी के बीच मजदूरों का मजबूरी वाला पलायन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱एलपीजी संकट से थमीं फैक्ट्रियां, कालाबाजारी के बीच मजदूरों का मजबूरी वाला पलायन नई दिल्ली। मिडिल-ईस्ट में जारी भीषण युद्ध की तपिश अब भारतीय रसोई और औद्योगिक गलियारों तक पहुंच गई है। कच्चे तेल और गैस की वैश्विक आपूर्ति बाधित होने से भारत के कई राज्यों में एलपीजी का गंभीर […]