PM Modi wants to concentrate power and watch the poor starve.

पीएम मोदी पावर को केंद्रित रखना और गरीबों को भूखे मरते देखना चाहते हैं

पीएम मोदी पावर को केंद्रित रखना और गरीबों को भूखे मरते देखना चाहते हैं

रायबरेली में राहुल गांधी ने सरकार पर मरनेगा को कमजोर करने का लगाया आरोप

रायबरेली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर हैं, जहां पार्टी द्वारा आयोजित मनरेगा चौपाल में हिस्सा लिया और केंद्र की बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सरकार पर मनरेगा की मूल भावना को कमजोर करने का आरोप लगाया।
राहुल गांधी ने रोहनिया ब्लॉक के ऊंचाहार क्षेत्र में मनरेगा बचाओ चौपाल की अध्यक्षता करते हुए ग्रामीणों और श्रमिकों से संवाद किया। राहुल ने कहा कि मनरेगा का जो कॉन्सेप्ट बना, उसके पीछे दो मुख्य लक्ष्य थे। पहला- सरकार की नीति के तहत ग्राम पंचायतों जैसी लोकल गवर्नमेंट को थोड़ी जिम्मेदारी देनी चाहिए और उन्हें फाइनेंशियल रिस्पांसिबिलिटी दी जाए। वहीं दूसरा लक्ष्य था कि हिंदुस्तान के गरीब लोग, खासकर कम उम्र के लोग, उनके लिए एक न्यूनतम वेतन बने जिससे उनका लाभ हो, लेकिन नरेंद्र मोदी ये नहीं चाहते। वह पावर को केंद्रित रखना चाहते हैं और गरीबों को भूखे मरते देखना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि मामला सिर्फ नाम बदलने का नहीं है। राष्ट्रपति महात्मा गांधी का अपमान किया गया है, लेकिन उससे भी बड़ी बात है कि हमारे गरीब जनता का जो प्रोटेक्शन था, वह हटा दिया गया है। जो डेमोक्रेटिक जड़ है, एक प्रकार से उसको काटा गया है। कांग्रेस पार्टी पूरे देश में मनरेगा को बचाने का आंदोलन चला रही है जो मजदूरों की मजदूरी और उनके प्रोटेक्शन के लिए है। राहुल ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी जानबूझकर जनता की रक्षा नहीं कर रहे हैं और मनरेगा जैसी योजनाओं को कमजोर करके ग्रामीण भारत को प्रभावित कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मनरेगा चौपाल में भाग लेने से पहले राहुल सुबह पौने 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आईआईटी कॉलोनी स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में रायबरेली प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। टूर्नामेंट का उद्घाटन के बाद वह नगर पालिका चेयरमैन के घर भी गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

फ्लोरिडा एयरपोर्ट का नाम होगा अब प्रेसिडेंट डोनाल्ड जे. ट्रम्प इंटरनेशनल एयरपोर्ट

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱फ्लोरिडा एयरपोर्ट का नाम होगा अब प्रेसिडेंट डोनाल्ड जे. ट्रम्प इंटरनेशनल एयरपोर्ट -ट्रम्प के कार्यकाल के दौरान एक ऐतिहासिक फैसला वॉशिंगटन । अमेरिका के फ्लोरिडा में स्थित पाम बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलकर अब डोनाल्ड ट्रम्प के नाम पर रखा जाएगा। इस फैसले के तहत एयरपोर्ट का नया नाम […]

एलपीजी संकट से थमीं फैक्ट्रियां, कालाबाजारी के बीच मजदूरों का मजबूरी वाला पलायन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱एलपीजी संकट से थमीं फैक्ट्रियां, कालाबाजारी के बीच मजदूरों का मजबूरी वाला पलायन नई दिल्ली। मिडिल-ईस्ट में जारी भीषण युद्ध की तपिश अब भारतीय रसोई और औद्योगिक गलियारों तक पहुंच गई है। कच्चे तेल और गैस की वैश्विक आपूर्ति बाधित होने से भारत के कई राज्यों में एलपीजी का गंभीर […]