PM Modi will go on a three-day US tour

तीन दिन के अमेरिकी दौरे पर जाएंगे PM Modi, UNSC में देंगे ऐतिहासिक भाषण

तीन दिन के अमेरिकी दौरे पर जाएंगे PM Modi, UNSC में देंगे ऐतिहासिक भाषण

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका, भारत, जापान और आस्ट्रेलिया के चतुष्कोणीय गठबंधन क्वाड के चौथे शिखर-सम्मेलन तथा न्यूयॉर्क में भविष्य पर शिखर-सम्मेलन में भाग लेने के लिए 21 सितंबर को तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका रवाना होंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार श्री मोदी यात्रा के दौरान, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, की मेजबानी में विलमिंगटन, डेलावेयर में 21 सितंबर को होने वाले चौथे क्वाड लीडर्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी भारत को करनी थी लेकिन अमेरिकी पक्ष के अनुरोध के बाद, भारत 2025 में अगले क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने के लिए सहमत हो गया है। क्वाड शिखर सम्मेलन में, चारों देशों के नेता पिछले एक वर्ष में क्वाड द्वारा हासिल की गई प्रगति की समीक्षा करेंगे और हिन्द-प्रशांत क्षेत्र के देशों को उनके विकास लक्ष्यों और आकांक्षाओं को पूरा करने में सहायता करने के लिए आने वाले वर्ष के लिए एजेंडा निर्धारित करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार 23 सितंबर को प्रधानमंत्री न्यूयॉकर् में संयुक्त राष्ट्र महासभा में‘भविष्य के शिखर सम्मेलन’को संबोधित करेंगे। शिखर सम्मेलन का विषय‘बेहतर कल के लिए बहुपक्षीय समाधान’है। शिखर सम्मेलन में बड़ी संख्या में वैश्विक नेताओं के भाग लेने की उम्मीद है। शिखर सम्मेलन से इतर, प्रधानमंत्री कई विश्व नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे और आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
प्रधानमंत्री 22 सितंबर को न्यूयॉकर् में भारतीय समुदाय की एक सभा को संबोधित करेंगे। वह एआई, क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर और जैव प्रौद्योगिकी के अत्याधुनिक क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच अधिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख अमेरिकी-आधारित कंपनियों के सीईओ के साथ भी मुलाकात करेंगे। भारत-अमेरिका द्विपक्षीय परिद्दश्य में सक्रिय विचारकों और अन्य महत्वपूर्ण हस्तियों के साथ श्री मोदी की बातचीत करने की भी संभावना है।

×
Date : 18 September 2024 Posted By : EDITOR
तीन दिन के अमेरिकी दौरे पर जाएंगे PM Modi, UNSC में देंगे ऐतिहासिक भाषण
News Image

तीन दिन के अमेरिकी दौरे पर जाएंगे PM Modi, UNSC में देंगे ऐतिहासिक भाषण

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका, भारत, जापान और आस्ट्रेलिया के चतुष्कोणीय गठबंधन क्वाड के चौथे शिखर-सम्मेलन तथा न्यूयॉर्क में भविष्य पर शिखर-सम्मेलन में भाग लेने के लिए 21 सितंबर को तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका रवाना होंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार श्री मोदी यात्रा के दौरान, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, की मेजबानी में विलमिंगटन, डेलावेयर में 21 सितंबर को होने वाले चौथे क्वाड लीडर्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी भारत को करनी थी लेकिन अमेरिकी पक्ष के अनुरोध के बाद, भारत 2025 में अगले क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने के लिए सहमत हो गया है। क्वाड शिखर सम्मेलन में, चारों देशों के नेता पिछले एक वर्ष में क्वाड द्वारा हासिल की गई प्रगति की समीक्षा करेंगे और हिन्द-प्रशांत क्षेत्र के देशों को उनके विकास लक्ष्यों और आकांक्षाओं को पूरा करने में सहायता करने के लिए आने वाले वर्ष के लिए एजेंडा निर्धारित करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार 23 सितंबर को प्रधानमंत्री न्यूयॉकर् में संयुक्त राष्ट्र महासभा में‘भविष्य के शिखर सम्मेलन'को संबोधित करेंगे। शिखर सम्मेलन का विषय‘बेहतर कल के लिए बहुपक्षीय समाधान'है। शिखर सम्मेलन में बड़ी संख्या में वैश्विक नेताओं के भाग लेने की उम्मीद है। शिखर सम्मेलन से इतर, प्रधानमंत्री कई विश्व नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे और आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
प्रधानमंत्री 22 सितंबर को न्यूयॉकर् में भारतीय समुदाय की एक सभा को संबोधित करेंगे। वह एआई, क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर और जैव प्रौद्योगिकी के अत्याधुनिक क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच अधिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख अमेरिकी-आधारित कंपनियों के सीईओ के साथ भी मुलाकात करेंगे। भारत-अमेरिका द्विपक्षीय परिद्दश्य में सक्रिय विचारकों और अन्य महत्वपूर्ण हस्तियों के साथ श्री मोदी की बातचीत करने की भी संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन

📰 Generate e-Paper Clip अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन नई दिल्ली: मुंबई के शिवाजी पार्क में शुक्रवार से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुरू हो गया है. ये प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहा है. अब मुंबई के बाद CJP ने दिल्ली में भी […]

हमलों के बीच होर्मुज से बढ़ा तेल निर्यात, अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में निकल रहे टैंकर

📰 Generate e-Paper Clip हमलों के बीच होर्मुज से बढ़ा तेल निर्यात, अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में निकल रहे टैंकर न्यूयॉर्क। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाजों पर हमलों का सिलसिला जारी है। इसके बावजूद इस अहम जलमार्ग से कच्चे तेल का निर्यात हाल के हफ्तों में बढ़कर युद्ध से […]