PM Modi's big gift to Seemanchal region

सीमांचल क्षेत्र को पीएम मोदी की बड़ी सौगात.. पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन किया

सीमांचल क्षेत्र को पीएम मोदी की बड़ी सौगात..पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन किया

पूर्णिया । बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार दौरे पर पहुंचे हैं। इस मौके पर पीएम मोदी ने पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया हवाई अड्डे के नए सिविल एन्क्लेव में अंतरिम टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया, जो हवाई अड्डा क्षमता और सुविधाओं को बढ़ाएगा। यह नया टर्मिनल एयरपोर्ट की सुविधाओं और क्षमता में इजाफा करेगा और इलाके के विकास और इंटरकनेक्टिविटी में मदद करेगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने 36 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी है।
सोमवार को पूर्णिया पहुंचकर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इसके बाद वे खुली गाड़ी से लोगों का अभिवादन करते हुए मंच तक पहुंचे। गाड़ी में उनके साथ सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मौजूद थे। पूर्णिया एयरपोर्ट बिहार का चौथा कमर्शियल एयरपोर्ट बन गया है। एयरपोर्ट के शुभारंभ से सीमांचल क्षेत्र के लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा। आस-पास के जिलों के लोगों को हवाई सेवा का लाभ मिलेगा। पूर्णिया के अलावा अररिया, कटिहार, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा और सुपौल की जनता को इसका सीधा फायदा मिलेगा। पटना, गया और दरभंगा के बाद पूर्णिया बिहार का चौथा एयरपोर्ट बन गया है, जहां से अब लोग देश के दूसरे हिस्सों में उड़ान भर सकते है। पूर्णिया एयरपोर्ट से फिलहाल कोलकाता और अहमदाबाद के लिए डायरेक्ट फ्लाइट मिलेगी। इंडिगो एयरलाइन की कोलकाता के लिए फ्लाइट हफ्ते में तीन दिन चलेगी। एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और सिविल एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू भी साथ मौजूद रहे।
पीएम मोदी ने शीशाबाड़ी एसएसबी ग्राउंड में 36,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्धाटन और शिलान्यास किया। पूर्णिया एयरपोर्ट परिसर में टर्मिनल बिल्डिंग, एप्रोन, कार्गो कॉम्प्लेक्स, एसटीपी, वॉटर एंड फायर टैंक, इलेक्ट्रिक सब स्टेशन, एविएशन फ्यूल फार्म, एडमिन ऑफिस, कमर्शियल प्लाजा और स्टिल्ट पार्किंग जैसी सुविधाएं लैस है।

×
Date : 15 September 2025 Posted By : EDITOR
सीमांचल क्षेत्र को पीएम मोदी की बड़ी सौगात.. पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन किया
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब

📰 Generate e-Paper Clip India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब नई दिल्‍ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) आज यानी 20 अक्टूबर से प्रभावी हो जाएगा. फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लागू होने से दोनों देशों के कारोबारियों को नया […]

‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग

📰 Generate e-Paper Clip ‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग फ्रांस में महंगाई के खिलाफ शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतर आए। UNN: फ्रांस में बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, स्कूलों के खराब हालात और सरकार की नीतियों के खिलाफ छात्रों और कई यूनियन सड़क पर उतर […]