PM Narendra Modi loksabha speech

PM Narendra Modi loksabha speech : लोकसभा में गिरा अविश्वास प्रस्ताव: पीएम मोदी ने I.N.D.I.A को बताया घमंडिया गठबंधन

 

नई दिल्ली : लोकसभा में विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव गिर गया है। ध्वनि मत से इस पर वोटिंग हुई थी। इससे पहले पीएम मोदी ने अविश्वास प्रस्ताव को खुद के लिए शुभ बताया। उन्होंने शेर-ओ-शायरी से विपक्ष पर हमले किए और INDIA गठबंधन को घमंडिया गठबंधन कहा। पीएम ने कांग्रेस पर वंशवादी और परिवारवादी होने का आरोप लगाया। उन्होंने अधीर रंजन चौधरी पर भी तंज कसा। करीब एक घंटे के बाद विपक्ष सदन से वॉकआउट कर गया।
पीएम मोदी ने कहा कि भगवान ने विपक्ष को अविश्वास प्रस्ताव सुझाया और वे प्रस्ताव लेकर आए। 2018 में भी ईश्वर का ही आदेश था, जब विपक्ष के हमारे साथी अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए थे। उस समय भी मैंने कहा था कि अविश्वास प्रस्ताव हमारी सरकार का फ्लोर टेस्ट नहीं है? बल्कि उन्हीं का फ्लोर टेस्ट है। तब जितना उनका वोट था, उतना भी नहीं ला सके थे। जब 2019 के चुनाव में हम जनता के बीच गए तो भाजपा और एनडीए दोनों को सीट ज्यादा मिली। इस तरह से अविश्वास प्रस्ताव हमारे लिए शुभ होता है।
विपक्ष ने जनता के साथ किया विश्वासघात
पीएम मोदी ने कहा कि तमाम बिल सदन में पास हुए हैं। डिजिटल डेटा प्रोटेक्शन बिल, देश की युवा शक्ति को नई दिशा और दशा देने वाला बिल था। उससे भी आपका ऐतराज? आने वाला समय टेक्नोलॉजी ड्रिवेन है। डेटा को सेकंड गोल्ड के रूप में माना जाता है, उस पर गंभीर चर्चा जरूरी थी। लेकिन राजनीति आपके लिए प्राथमिकता है। कई बिल गांव-गरीब के कल्याण के लिए थे, लेकिन इन्हें कोई रुचि नहीं है। जिस जनता ने उन्हें यहां भेजा है, उस जनता का विश्वासघात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मध्य प्रदेश : दतिया उपचुनाव की वोटिंग के पहले चुनाव आयोग का एक्शन, बदले गए कई अधिकारी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मध्य प्रदेश : दतिया उपचुनाव की वोटिंग के पहले चुनाव आयोग का एक्शन, बदले गए कई अधिकारी दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के मतदान के पहले चुनाव आयोग ने 14 पुलिस अधिकारियों के किए तबादले. भोपाल: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के मतदान […]

मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन झमाझम बारिश, बंगाल की खाड़ी और उत्तर ओडिशा में जबरदस्त सिस्टम एक्टिव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन झमाझम बारिश, बंगाल की खाड़ी और उत्तर ओडिशा में जबरदस्त सिस्टम एक्टिव भोपाल: मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक को एक माह से ज्यादा समय होने के बाद भी जबरदस्त बारिश का इंतजार जारी है. प्रदेश में अभी तक 13 इंच बारिश हो चुकी […]