PNB ने 2025-26 में 16,000 करोड़ रुपए की वसूली का लक्ष्य - Update Now News

PNB ने 2025-26 में 16,000 करोड़ रुपए की वसूली का लक्ष्य

PNB ने 2025-26 में 16,000 करोड़ रुपए की वसूली का लक्ष्य

नई दिल्लीः देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पीएनबी ने चालू वित्त वर्ष में 16,000 करोड़ रुपये की वसूली और एक प्रतिशत से कम ‘स्लिपेज’ का लक्ष्य तय किया है। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। बैंकिंग में नियमित रूप से किस्त अदायगी वाले अच्छे कर्ज के फंसे हुए ऋण में बदलने की दर को स्लिपेज कहते हैं। बैंक की कुल वसूली चौथी तिमाही में 4,733 करोड़ रुपए और वित्त वर्ष 2024-25 में 14,336 करोड़ रुपए रही। इस दौरान कुल स्लिपेज अनुपात 0.73 प्रतिशत था।
पीएनबी के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अशोक चंद्रा ने कहा, ‘‘आने वाले वक्त में वसूली को अधिकतम करना और नए ‘स्लिपेज’ को रोकने की प्राथमिकता होगी। हम वित्त वर्ष 2024-25 में लगभग 14,000 करोड़ रुपए की वसूली के मुकाबले इस साल 16,000 करोड़ रुपए वसूली का लक्ष्य बना रहे हैं… हमें उम्मीद है कि तिमाही आधार पर हमारी स्लिपेज लगभग 1,500 करोड़ रुपए से 1,700 करोड़ रुपए के बीच होगी।”
उन्होंने कहा कि बैंक तकनीकी रूप से बट्टा खातों के जरिये वसूली पर ध्यान केंद्रित करने जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि तकनीकी बट्टा खाते में 6,000 करोड़ रुपए की वसूली होगी। इसलिए, हमने हर तिमाही में न्यूनतम 1,500 करोड़ रुपए की वसूली का लक्ष्य रखा है।” बैंक का तकनीकी बट्टा खाता लगभग 91,000 करोड़ रुपए है, जिसका प्रावधान कवरेज अनुपात 96 प्रतिशत से अधिक है।

×
Date : 27 May 2025 Posted By : EDITOR
PNB ने 2025-26 में 16,000 करोड़ रुपए की वसूली का लक्ष्य
News Image

PNB ने 2025-26 में 16,000 करोड़ रुपए की वसूली का लक्ष्य

नई दिल्लीः देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पीएनबी ने चालू वित्त वर्ष में 16,000 करोड़ रुपये की वसूली और एक प्रतिशत से कम ‘स्लिपेज' का लक्ष्य तय किया है। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। बैंकिंग में नियमित रूप से किस्त अदायगी वाले अच्छे कर्ज के फंसे हुए ऋण में बदलने की दर को स्लिपेज कहते हैं। बैंक की कुल वसूली चौथी तिमाही में 4,733 करोड़ रुपए और वित्त वर्ष 2024-25 में 14,336 करोड़ रुपए रही। इस दौरान कुल स्लिपेज अनुपात 0.73 प्रतिशत था।
पीएनबी के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अशोक चंद्रा ने कहा, ‘‘आने वाले वक्त में वसूली को अधिकतम करना और नए 'स्लिपेज' को रोकने की प्राथमिकता होगी। हम वित्त वर्ष 2024-25 में लगभग 14,000 करोड़ रुपए की वसूली के मुकाबले इस साल 16,000 करोड़ रुपए वसूली का लक्ष्य बना रहे हैं... हमें उम्मीद है कि तिमाही आधार पर हमारी स्लिपेज लगभग 1,500 करोड़ रुपए से 1,700 करोड़ रुपए के बीच होगी।''
उन्होंने कहा कि बैंक तकनीकी रूप से बट्टा खातों के जरिये वसूली पर ध्यान केंद्रित करने जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि तकनीकी बट्टा खाते में 6,000 करोड़ रुपए की वसूली होगी। इसलिए, हमने हर तिमाही में न्यूनतम 1,500 करोड़ रुपए की वसूली का लक्ष्य रखा है।'' बैंक का तकनीकी बट्टा खाता लगभग 91,000 करोड़ रुपए है, जिसका प्रावधान कवरेज अनुपात 96 प्रतिशत से अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]

फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल

📰 Generate e-Paper Clip फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल  – ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है नई दिल्ली: भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी […]