Police claim Bangladesh connection in Nagpur violence

पुलिस का दावा, नागपुर हिंसा में बांग्लादेश कनेक्शन

पुलिस का दावा, नागपुर हिंसा में बांग्लादेश कनेक्शन

मास्टरमाइंड फहीम समेत 6 पर देशद्रोह का केस
-तीन दिन बाद कर्फ्यू हटाया गया
नागपुर : नागपुर हिंसा मामले में मास्टरमाइंड फहीम समेत 6 आरोपियों के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज किया गया है। फहीम पर 500 से ज्यादा दंगाइयों को इकट्ठा करने और हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप है। नागपुर हिंसा मामले में पुलिस ने बांग्लादेश कनेक्शन मिलने का दावा किया है। पुलिस की साइबर सेल ने अफवाह फैलाने और हिंसा भडक़ाने के मामले में 34 सोशल मीडिया अकाउंट पर कार्रवाई की है, साथ ही 10 एफआईआर की गई हैं। पुलिस ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पोस्ट पर एक यूजर से धमकी मिली है कि सोमवार के दंगे एक छोटी घटना थी, भविष्य में बड़े दंगे होंगे। हालांकि पुलिस ने इस बारे में आगे कोई जानकारी नहीं दी।
इस मामले में मास्टरमाइंड फहीम शमीम खान समेत 84 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फहीम पर 500 से ज्यादा दंगाइयों को इकट्ठा करने और हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप है। हालांकि, बुधवार को महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने यह संख्या 69 बताई थी। इनमें विश्व हिंदू परिषद के 8 कार्यकर्ता शामिल हैं। इनमें 19 आरोपियों को 21 मार्च तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। सोमवार रात हुई हिंसा में 33 पुलिसकर्मी घायल हुए थे, जिनमें तीन डीसीपी रैंक के अधिकारी भी शामिल हैं। दंगाइयों ने वाहनों में तोडफ़ोड़ की, पेट्रोल बम फेंके, पथराव किया और कुछ घरों पर भी हमला किया।
आरोपी फहीम खान ने भडक़ाऊ वीडियो एडिट किया था
नागपुर हिंसा में आरोपी फहीम खान की भूमिका को लेकर साइबर डीसीपी लोहित माटानी ने बताया कि फहीम ने औरंगजेब के खिलाफ हुए प्रदर्शन का वीडियो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिससे माहौल बिगड़ा और हिंसा फैल गई। उसने हिंसात्मक वीडियो को बढ़ावा भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: संघर्ष, सम्मान और उपलब्धियों का जश्न

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: संघर्ष, सम्मान और उपलब्धियों का जश्न UNN: कुछ तारीखें ऐसी होती हैं जो धीरे-धीरे दुनिया के कैलेंडर का स्थायी हिस्सा बन जाती हैं। 8 मार्च भी ऐसी ही एक तारीख है। हर साल इस दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है, जब समानता, अवसर और सम्मान को […]

Nepal Election Results 2026 : नेपाल चुनाव में RSP की धमाकेदार जीत, रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह होंगे नए प्रधानमंत्री

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Nepal Election Results 2026 : नेपाल चुनाव में RSP की धमाकेदार जीत, रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह होंगे नए प्रधानमंत्री नेपाल में आम चुनाव 165 सीटों पर शुरुआती रुझान आ चुके हैं। रैपर और काठमांडू के मेयर रहे बालेन शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को 50 हजार […]