Pope Francis has severe pneumonia in both lungs

पोप फ्रांसिस के दोनों फेफड़ों में गंभीर निमोनिया, पूरी दुनिया में प्रार्थना का दौर जारी

पोप फ्रांसिस के दोनों फेफड़ों में गंभीर निमोनिया, पूरी दुनिया में प्रार्थना का दौर जारी

वेटिकन सिटी । कैथोलिक चर्च के प्रमुख पोप फ्रांसिस (88) के दोनों फेफड़ों में गंभीर निमोनिया हुआ है, इसकारण उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वेटिकन के अधिकारियों ने बताया कि वे पिछले एक हफ्ते से फेफड़ों के संक्रमण से जूझ रहे हैं और उन्हें शुक्रवार को रोम के एक अस्पताल में भर्ती किया गया।
सूत्रों के मुताबिक, पोप फ्रांसिस को तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल ले जाया गया था। डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर रख रही है। फिलहाल, उनका इलाज एंटीबायोटिक्स और ऑक्सीजन थैरेपी के जरिए किया जा रहा है।
बात दें कि पोप फ्रांसिस की सेहत पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रही है। पिछले साल भी उन्हें फेफड़ों में इंफेक्शन और हृदय संबंधी दिक्कतों के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था। इसके अलावा, उनकी घुटने की परेशानी के कारण भी वे लंबे समय तक व्हीलचेयर का इस्तेमाल कर रहे हैं।
वहीं पोप की बिगड़ती तबीयत को लेकर कैथोलिक समुदाय में चिंता बढ़ गई है। वेटिकन और दुनिया भर में उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए विशेष प्रार्थनाओं का आयोजन किया जा रहा है।
पोप फ्रांसिस पहले भी कह चुके हैं कि अगर उनकी सेहत उन्हें चर्च का नेतृत्व करने से रोकेगी, तब वे पद छोड़ने पर विचार कर सकते हैं। हालांकि, फिलहाल वेटिकन ने ऐसी किसी संभावना से इंकार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 : Chennai Super Kings seal maiden win of season; beat Delhi Capitals by 23 runs Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत UNN: चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL के मौजूदा सीजन में पहली जीत हासिल कर ली है। […]

4 मई को बंगाल में होगा बदलाव, सत्ता में आते ही आयुष्मान योजना करेंगे शुरू: PM मोदी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱4 मई को बंगाल में होगा बदलाव, सत्ता में आते ही आयुष्मान योजना करेंगे शुरू: PM मोदी पीएम मोदी का बड़ा दावा—4 मई के बाद बंगाल में बनेगी भाजपा सरकार कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान के कटवा में शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित […]