Poster Laun Kaa Hero Mimoh Chakrabort and Vishal Vishesh

मिमोह चक्रवर्ती, विशाल विशेष की फिल्म ‘पब्लिक का हीरो’ का पोस्टर व टीजर लॉन्च

मिमोह चक्रवर्ती, विशाल विशेष की फिल्म ‘पब्लिक का हीरो’ का पोस्टर व टीजर लॉन्च

मुम्बई : नई फिल्म ‘पब्लिक का हीरो’ का पोस्टर और टीजर आज 7 अगस्त 2026 को मुम्बई के रेड बल्ब स्टूडियो में लॉन्च किया गया. उस दौरान मीडिया के साथ फिल्म के सारे कलाकारों ने बातचीत की. हाल ही में हॉन्टेड 3 डी जैसी हिट फिल्म देने वाले मिमोह, विशाल विशेष, फिल्म की नायिका ऋषिका, वर्षा उसगांवकर, शक्ति कपूर, अली खान, राजू खेर, कनिका गाबा, अरुण बक्शी, शंकर मिश्रा, रेणुका शंकर और पल्लवी उपस्थित रहे. इस फिल्म का निर्माण और निर्देशन शारदा त्रिपाठी ने किया है. फिल्म का वर्ल्डवाइड डिस्ट्रिब्यूशन प्रिंस मूवीज के राकेश सभरवाल द्वारा किया जा रहा है.


बॉलीवुड में बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पब्लिक का हीरो’ की काफी चर्चा हो रही है जिसमें मिथुन चक्रवर्ती के पुत्र मिमोह चक्रवर्ती और विशाल विशेष की मुख्य भूमिकाएं हैं. इसके टीजर को सभी ने पसन्द किया और अब सिनेमाघरों मे इसे देखने का सभी को इन्तेज़ार है। मंदसौर (मध्य प्रदेश) निवासी शारदा त्रिपाठी ने विज्ञापन और मनोरंजन जगत में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है और अब बतौर प्रोड्यूसर डायरेक्टर उनकी फिल्म पब्लिक का हीरो जल्द बड़े पर्दे पर रिलीज के लिए तैयार है. इस फिल्म में पहली बार बिग-बॉस 16 की कंटेस्टेंट रह चुकी मशहूर डांसर गोरी नागोरी ने एक आइटम सांग किया है जो इस फिल्म की खास बातों में से एक है. मानवीय रिश्तों के ताने बाने से बुनी और सच्ची घटनाओं से प्रेरित इस फिल्म की स्टोरी एक जांबाज पुलिस अधिकारी के इर्दगिर्द घूमती है जो हर हालत में अपने फर्ज को निभाता है.
इस फिल्म में 80 से ज्यादा कलाकारों ने कार्य किया है. सुदेश भोसले, साधना सरगम, शान, अल्तमश फरीदी, ऋतु पाठक और शाहिद माल्या जैसे गायकों ने फिल्म के खूबसूरत गीत गाए हैं. पूरी टीम फिल्म को लेकर उत्साहित है और इसकी जबरदस्त कहानी दर्शकों को पसन्द आने वाली है

×
Date : 09 August 2026 Posted By : EDITOR
मिमोह चक्रवर्ती, विशाल विशेष की फिल्म ‘पब्लिक का हीरो’ का पोस्टर व टीजर लॉन्च
News Image

मिमोह चक्रवर्ती, विशाल विशेष की फिल्म 'पब्लिक का हीरो' का पोस्टर व टीजर लॉन्च

मुम्बई : नई फिल्म 'पब्लिक का हीरो' का पोस्टर और टीजर आज 7 अगस्त 2026 को मुम्बई के रेड बल्ब स्टूडियो में लॉन्च किया गया. उस दौरान मीडिया के साथ फिल्म के सारे कलाकारों ने बातचीत की. हाल ही में हॉन्टेड 3 डी जैसी हिट फिल्म देने वाले मिमोह, विशाल विशेष, फिल्म की नायिका ऋषिका, वर्षा उसगांवकर, शक्ति कपूर, अली खान, राजू खेर, कनिका गाबा, अरुण बक्शी, शंकर मिश्रा, रेणुका शंकर और पल्लवी उपस्थित रहे. इस फिल्म का निर्माण और निर्देशन शारदा त्रिपाठी ने किया है. फिल्म का वर्ल्डवाइड डिस्ट्रिब्यूशन प्रिंस मूवीज के राकेश सभरवाल द्वारा किया जा रहा है.


बॉलीवुड में बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पब्लिक का हीरो' की काफी चर्चा हो रही है जिसमें मिथुन चक्रवर्ती के पुत्र मिमोह चक्रवर्ती और विशाल विशेष की मुख्य भूमिकाएं हैं. इसके टीजर को सभी ने पसन्द किया और अब सिनेमाघरों मे इसे देखने का सभी को इन्तेज़ार है। मंदसौर (मध्य प्रदेश) निवासी शारदा त्रिपाठी ने विज्ञापन और मनोरंजन जगत में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है और अब बतौर प्रोड्यूसर डायरेक्टर उनकी फिल्म पब्लिक का हीरो जल्द बड़े पर्दे पर रिलीज के लिए तैयार है. इस फिल्म में पहली बार बिग-बॉस 16 की कंटेस्टेंट रह चुकी मशहूर डांसर गोरी नागोरी ने एक आइटम सांग किया है जो इस फिल्म की खास बातों में से एक है. मानवीय रिश्तों के ताने बाने से बुनी और सच्ची घटनाओं से प्रेरित इस फिल्म की स्टोरी एक जांबाज पुलिस अधिकारी के इर्दगिर्द घूमती है जो हर हालत में अपने फर्ज को निभाता है.
इस फिल्म में 80 से ज्यादा कलाकारों ने कार्य किया है. सुदेश भोसले, साधना सरगम, शान, अल्तमश फरीदी, ऋतु पाठक और शाहिद माल्या जैसे गायकों ने फिल्म के खूबसूरत गीत गाए हैं. पूरी टीम फिल्म को लेकर उत्साहित है और इसकी जबरदस्त कहानी दर्शकों को पसन्द आने वाली है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Ramayana Movie Review – मूवी रिव्यू: भव्यता, भावनाओं और आस्था का संगम है ‘रामायण पार्ट 1’

📰 Generate e-Paper Clip Ramayana Movie Review – मूवी रिव्यू: भव्यता, भावनाओं और आस्था का संगम है ‘रामायण पार्ट 1’ रणबीर कपूर बने श्रीराम, यश का रावण अवतार प्रभावशाली डायरेक्टर :नितेश तिवारी रेटिंग:3.5 रणबीर कपूर ने निभाया राम का किरदार, यश के रावण अवतार ने खींचा ध्यान, साई पल्लवी की सादगी और रवि दुबे के अभिनय […]

THIS DIWALI, BRING HOME THE CELEBRATIONS, FAMILY DRAMA AND LOTS OF LOVE WITH ‘DILWALI DIWALI’ AND ‘MEETHE MEIN KYA HAI’ ON NETFLIX

📰 Generate e-Paper Clip THIS DIWALI, BRING HOME THE CELEBRATIONS, FAMILY DRAMA AND LOTS OF LOVE WITH ‘DILWALI DIWALI’ AND ‘MEETHE MEIN KYA HAI’ ON NETFLIX From heartwarming family reunions to unexpected twists and festive chaos, Netflix brings two stories that capture the many flavours of Diwali, making for the perfect family watch this festive […]