Prayagraj Airport status of International Airport for Maha Kumbh

प्रयागराज एयरपोर्ट को महाकुंभ के लिए मिला इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा

प्रयागराज एयरपोर्ट को महाकुंभ के लिए मिला इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा
भूटान गई पहली फ्लाइट, यात्रियों के लिए खोला कैफे

प्रयागराज । महाकुंभ के लिए प्रयागराज डोमेस्टिक एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा मिल गया है। एयरपोर्ट को यह स्टेटस केवल कुंभ के दौरान ही रहेगा। इसके बाद यह फिर से डोमेस्टिक एयरपोर्ट हो जाएगा। इंटरनेशनल दर्जा मिलने के बाद यहां से भूटान के लिए पहला इंटरनेशनल टेक ऑफ बुधवार को हुआ।
मीडिया रिपोर्ट में एक अधिकारी ने बताया कि प्रयागराज एयरपोर्ट को इंटरनेशनल दर्जा मिलने के मामले में अभी कुछ औपचारिकताएं पूरा होना बाकी है। इस बीच यहां से इंटरनेशनल फ्लाइट मूवमेंट शुरू करने को ग्रीन सिग्नल दे दिया गया है। इसके लिए एयरपोर्ट के एक हिस्से में इमिग्रेशन और कस्टम क्लीयरेंस काउंटर लगाए गए हैं। जहां विदेशों से आने वाले वीवीआईपी और विदेशी मेहमानों के लिए अलग से प्रोटोकॉल अफसर बैठाए गए हैं।
अधिकारी का कहना है कि यहां वाइड बॉडी एयरक्राफ्ट लैंड नहीं कर सकेंगे। इसका बड़ा कारण यहां का 2500 मीटर लंबा छोटा रनवे है, लेकिन नेरो बॉडी एयरक्राफ्ट के लिए यहां पूरी व्यवस्था है। यहीं नहीं महाकुंभ शुरू होने से पहले यहां चार एयरक्राफ्ट की पार्किंग थी, जिसे बढ़ाकर 15 कर दी गई है। देश में कई शहरों से फ्लाइट मूवमेंट भी बढ़ गया है। फ्लाइट मूवमेंट बढ़ाने के लिए दो टैक्सी-वे भी बनाए गए हैं। अधिकारी ने यह भी बताया कि यहां सस्ती चाय-कॉफी की सुविधा मुहैया कराने के लिए उड़ान यात्री कैफे भी खोला गया है। इसमें 10 से 25 रुपए के बीच चाय, कॉफी, समोसा और एमआरपी पर पानी की बोतल बेची जा रही है। कोलकाता एयरपोर्ट की तरह ही केवल यात्री ही इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 : Chennai Super Kings seal maiden win of season; beat Delhi Capitals by 23 runs Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत UNN: चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL के मौजूदा सीजन में पहली जीत हासिल कर ली है। […]

4 मई को बंगाल में होगा बदलाव, सत्ता में आते ही आयुष्मान योजना करेंगे शुरू: PM मोदी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱4 मई को बंगाल में होगा बदलाव, सत्ता में आते ही आयुष्मान योजना करेंगे शुरू: PM मोदी पीएम मोदी का बड़ा दावा—4 मई के बाद बंगाल में बनेगी भाजपा सरकार कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान के कटवा में शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित […]