Preparations for Iran-US talks; Tehran sets 7 strict conditions.

ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच ईरान और अमेरिका के बीच पर्दे के पीछे बातचीत की जमीन तैयार होती दिख रही है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहसेन रेजाई ने कहा है कि तेहरान अमेरिका से बातचीत के लिए तैयार है और वाशिंगटन को पता है कि वार्ता किन शर्तों पर होगी। उनके मुताबिक, कतर और पाकिस्तान के मध्यस्थों के साथ बातचीत चल रही है और ईरान ने अपनी शर्तें उन्हें बता दी हैं। रेजाई ने अल जजीरा को दिए इंटरव्यू में शनिवार को कहा कि युद्ध से बाहर निकलने के लिए ईरान की शर्तों को स्वीकार करना अमेरिका के हित में है। हालांकि, बातचीत की पेशकश के साथ तेहरान ने अपना कड़ा रुख भी साफ कर दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों का कोई नतीजा नहीं निकलेगा और ईरान निर्णायक युद्ध के लिए तैयार है। ईरान की ओर से सामने आई प्रमुख शर्तों में सभी मोर्चों पर युद्ध खत्म करना, फ्रीज की गई ईरानी संपत्तियां जारी करना और अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी हटाना शामिल है।
रेजाई के अनुसार, ईरान अमेरिकी सेना की कमजोरियों से परिचित है और उसके हवाई हमलों का जवाब देने के लिए पहले से अधिक तैयार है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान ने हाल में एक अमेरिकी विमानवाहक पोत के पास एंटी-शिप मिसाइल का परीक्षण किया है।

×
Date : 20 September 2026 Posted By : EDITOR
ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

शारदीय नवरात्रि 2026: आज से शुरू हुआ मां दुर्गा की आराधना का महापर्व!

📰 Generate e-Paper Clip शारदीय नवरात्रि 2026: आज से शुरू हुआ मां दुर्गा की आराधना का महापर्व! 11 अक्टूबर से नवरात्रि का शुभारंभ, 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा दशहरा भक्ति, शक्ति और आस्था के नौ दिन! रविवार, 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा और शुभ […]

बौखलाहट नहीं काबू कर पा रहे एलन मस्क, फिर उगला जहर

📰 Generate e-Paper Clip बौखलाहट नहीं काबू कर पा रहे एलन मस्क, फिर उगला जहर नई दिल्ली। उपग्रह संचार कंपनी स्टारलिंक को भारत में कारोबार की अनुमति नहीं मिलने से अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क अपनी बौखलाहट पर काबू नहीं कर पा रहे हैं। शनिवार को लगातार तीसरे दिन उन्होंने इस मुद्दे पर जहर उगला। इस […]