Presented 108 consecutive songs in the first attempt Rekha Rawal

Madhya Pradesh : Indore – पहले ही प्रयास में लगातार 108 गीत प्रस्तुत रेखा रावल

Madhya Pradesh : Indore – पहले ही प्रयास में लगातार 108 गीत प्रस्तुत – रेखा रावल

रहे ना रहे हम.. ..

इंदौर । यूं तो इंदौर में आये दिन कोई न कोई संगीत सभा होती रहती है, लेकिन आज शाम को एक ऐसी महफिल सजी, जिसमें लताजी के 108 गीतों की लड़ी को मुख्य स्वर देने वाली एक ऐसी गायिका थी, जिन्होंने साठ वसंत पार करने के बाद गृहस्थ जीवन से सीधे मंच का रूख किया । बावजूद इसके उनके सुर सधे हुए और भावपूर्ण गायन शैली ऐसी कि पहली बार एकल प्रस्तुति की न झलक,न हड़बड़ाहट दिखी। ये थीं रेखा रावल। बिना रुके 108 गीतों वाले इस कार्यक्रम में शौकिया गायन करने वाली रेखा रावल को सुनने जाल सभागृह में उनके खासे प्रशंसक मौजूद थे।
पहले ही प्रयास में लगातार 108 गीत प्रस्तुत करना वैसे ही कठिन होता है, लेकिन रेखा ने संयत स्वर में इसे अंत तक निभाया। उनके गायन की विशेष बात यह है कि वे गीत के बोलों के साथ भाव का जो अद्भुत मिश्रण करती है, वह सुनने वाले को स्वरांजलि में डुबो देता है। कुछ युगल गीत भी थे, जिसमें साथ दिया अन्नू शर्मा ने, जिन्होंने संचालन भी किया । म्यूज टेम्पल की 195वीं प्रस्तुति का शुभारंभ प्रसिद्ध वायलिन वादक कमल कामले ने दीप प्रज्वलन से किया। दीपेश जैन के संगीत संयोजन में बेस गिटार पर राजेश मिश्रा गुड्?डू,आक्टोपेड पर अमित शर्मा व ढोलक पर रवि खेड़े थे। ध्वनि संयोजन ग्लोबल साउंड का था।

×
Date : 15 April 2025 Posted By : EDITOR
Madhya Pradesh : Indore – पहले ही प्रयास में लगातार 108 गीत प्रस्तुत रेखा रावल
News Image

Madhya Pradesh : Indore - पहले ही प्रयास में लगातार 108 गीत प्रस्तुत - रेखा रावल

रहे ना रहे हम.. ..

इंदौर । यूं तो इंदौर में आये दिन कोई न कोई संगीत सभा होती रहती है, लेकिन आज शाम को एक ऐसी महफिल सजी, जिसमें लताजी के 108 गीतों की लड़ी को मुख्य स्वर देने वाली एक ऐसी गायिका थी, जिन्होंने साठ वसंत पार करने के बाद गृहस्थ जीवन से सीधे मंच का रूख किया । बावजूद इसके उनके सुर सधे हुए और भावपूर्ण गायन शैली ऐसी कि पहली बार एकल प्रस्तुति की न झलक,न हड़बड़ाहट दिखी। ये थीं रेखा रावल। बिना रुके 108 गीतों वाले इस कार्यक्रम में शौकिया गायन करने वाली रेखा रावल को सुनने जाल सभागृह में उनके खासे प्रशंसक मौजूद थे।
पहले ही प्रयास में लगातार 108 गीत प्रस्तुत करना वैसे ही कठिन होता है, लेकिन रेखा ने संयत स्वर में इसे अंत तक निभाया। उनके गायन की विशेष बात यह है कि वे गीत के बोलों के साथ भाव का जो अद्भुत मिश्रण करती है, वह सुनने वाले को स्वरांजलि में डुबो देता है। कुछ युगल गीत भी थे, जिसमें साथ दिया अन्नू शर्मा ने, जिन्होंने संचालन भी किया । म्यूज टेम्पल की 195वीं प्रस्तुति का शुभारंभ प्रसिद्ध वायलिन वादक कमल कामले ने दीप प्रज्वलन से किया। दीपेश जैन के संगीत संयोजन में बेस गिटार पर राजेश मिश्रा गुड्?डू,आक्टोपेड पर अमित शर्मा व ढोलक पर रवि खेड़े थे। ध्वनि संयोजन ग्लोबल साउंड का था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh: VIT भोपाल यूनिवर्सिटी में 3 अक्टूबर को होगा 7वां वार्षिक दीक्षांत समारोह

📰 Generate e-Paper Clip Madhya Pradesh: VIT भोपाल यूनिवर्सिटी में 3 अक्टूबर को होगा 7वां वार्षिक दीक्षांत समारोह पूर्व थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी (रिटायर्ड) मुख्य अतिथि और इन-स्पेस (IN-SPACe) के निदेशक डॉ. विनोद कुमार विशिष्ट अतिथि होंगे। विभिन्न संकायों के 3571 विद्यार्थियों को दी जाएगी डिग्री, 21 मेधावियों को मिलेगा गोल्ड मेडल। सीहोर […]

हमारा शरीर लघु ब्रह्मांड, इसे स्वस्थ रखना हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip हमारा शरीर लघु ब्रह्मांड, इसे स्वस्थ रखना हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मां के गर्भ से आने के बाद शरीर पल-पल बदलता है, योग और व्यायाम से शरीर को स्वस्थ रखने का दिया संदेश मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दशहरा मैदान पर पंख मैराथन को झंडी दिखाकर किया शुभारंभ, मंच पर […]