Prime Minister Modi to Moinuddin Chishti at Ajmer Sharif Dargah

प्रधानमंत्री मोदी ने अजमेर शरीफ दरगाह में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स के दौरान चढ़ाने के लिए पवित्र चादर भेंट की

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मुस्लिम समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करके उन्हें अजमेर शरीफ दरगाह में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स के दौरान चढ़ाने के लिए पवित्र चादर भेंट की। इस कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री स्मृति ईरानी और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दकी सहित पार्टी के कई अन्य नेता एवं महत्वपूर्ण व्यक्ति भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने पवित्र चादर को भेंट करने के कार्यक्रम की तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, मुस्लिम समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। हमारी बातचीत के दौरान, मैंने पवित्र चादर पेश की, जिसे प्रतिष्ठित अजमेर शरीफ दरगाह में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स के दौरान चढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित रहीं केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रधानमंत्री मोदी के पोस्ट को शेयर करते हुए बताया, हज़रत ख़्वाजा गरीब नवाज़ के 812वें उर्स के मौके पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मुस्लिम समाज से आए हुए लोगों को चादर सुपुर्द की। हमारा देश विविधता में एकता का उत्सव मनाते हुए आज तेज़ गति से आगे बढ़ रहा है। सूफी संतों के आशीर्वाद से देश इसी तरह तरक्की करे और देशवासियों के जीवन में सेहत-सलामती बरकरार रहे।

×
Date : 12 January 2024 Posted By : EDITOR
प्रधानमंत्री मोदी ने अजमेर शरीफ दरगाह में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स के दौरान चढ़ाने के लिए पवित्र चादर भेंट की
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर

📰 Generate e-Paper Clip MP: प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर हर गांव-शहर को सड़कों से जोड़ना हमारा लक्ष्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्टेट हाइवे से ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे तक मजबूत होगा कनेक्टिविटी का नेटवर्क मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में हुई मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के संचालक […]

प्रदेश के समग्र विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 23 हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों को स्वीकृति

📰 Generate e-Paper Clip प्रदेश के समग्र विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 23 हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों को स्वीकृति वनों के संवर्धन एवं वन्यजीव संरक्षण कार्यों के लिए 17 हजार 240 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति पन्ना, विदिशा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली और उज्जैन की सिंचाई परियोजनाओं […]