pm Narendra Modi said These days Chhava is in full swing

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बोले- इन दिनों तो छावा की धूम मची हुई है

विक्की कौशल की एक्टिंग के मुरीद हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बोले- इन दिनों तो छावा की धूम मची हुई है

पीएम मोदी ने मराठी भाषा और इतिहास की महिमा का गुणगान किया

Mumbai: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हाल ही में रिलीज़ हुई हिंदी फिल्म ‘छावा’ की जमकर तारीफ की। यह फिल्म मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है और इसमें विक्की कौशल मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि यह फिल्म पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है और महाराष्ट्र व मुंबई ने हिंदी और मराठी सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। पीएम मोदी अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन में बोल रहे थे, जो नई दिल्ली में आयोजित हुआ। उन्होंने अपने भाषण में छत्रपति संभाजी महाराज की वीरता का उल्लेख किया और बताया कि मराठी लेखक शिवाजी सावंत के प्रसिद्ध ऐतिहासिक उपन्यास ‘छावा’ ने लोगों को मराठा शासक की वीरता से परिचित कराया। उन्होंने कहा, ‘महाराष्ट्र और मुंबई ने मराठी और हिंदी सिनेमा को नई ऊंचाइयां दी हैं। ‘इन दिनों तो छावा की धूम मची हुई है।’ संभाजी महाराज की वीरता को इस रूप में प्रस्तुत करने का श्रेय शिवाजी सावंत के मराठी Novel को जाता है।’अपने भाषण में पीएम मोदी ने मराठी भाषा के समृद्ध साहित्य और ऐतिहासिक महत्व को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि मराठी भाषा ने औपनिवेशिक काल के दौरान आक्रमणकारियों के खिलाफ संघर्ष का नेतृत्व किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया -मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस में मतभेद नई दिल्ली। मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में इसके आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस के अंदर मतभेद खुलकर […]

IPL 2026 – GT vs RR Highlights: राजस्थान ने गुजरात को 8 विकेट से हरा दिया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱 IPL 2026 – GT vs RR Highlights: राजस्थान ने गुजरात को 8 विकेट से हरा दिया राजस्थान के लिए ध्रुव जुरेल ने 75 और यशस्वी जायसवाल ने 55 रन बनाए IPL में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने शुक्रवार को खेले गए दिन के दूसरे मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) को […]