सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन - योगी आदित्यनाथ - Update Now News

सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन – योगी आदित्यनाथ

 

बहराइच। बहराइच से गोरखपुर को जोड़ने वाली सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना से नौ जनपदों की लगभग साढ़े 14 लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई की जा सकेगी। पिछले 40 वर्षों से रुकी इस परियोजना को पिछले पौने पांच वर्षों में पूरा कराया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 दिसम्बर को इस परियोजना का लोकार्पण बलरामपुर में करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह जानकारी बहराइच में सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का निरीक्षण करते समय कही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का प्रारूप वर्ष 1972 में ही बन गया था। तब यह कुछ जनपदों तक ही सीमित थी। वर्ष 1982 में इस परियोजना का विस्तार करके नौ जनपदों तक फैलाया गया। उन्होंने कहा कि वर्ष 1978 से 2017 तक यानि 40 वर्षों तक इस योजना में केवल 52 फीसदी कार्य ही हो पाया। हमारी सरकार आने के बाद इस परियोजना को वर्ष 2017 से 2021 के बीच इस योजना का शेष 48 फीसदी कार्य पूरा कराया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना में बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, महराजगंज और गोरखपुर समेत नौ जनपदों को जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि 6623 किलोमीटर लंबी नहर प्रणाली से मिलाने के लिए घाघरा से राप्ती, राप्ती से बाणगंगा, बाणगंगा से रोहिल नदी को जोड़ा गया है। ‘नदी जोड़ो’ अभियान के तहत पूर्वी उत्तर प्रदेश के नौ जनपदों के लगभग साढ़े 14 लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होगी। इन जनपदों के लगभग 30 लाख किसान लाभान्वित होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस परियोजना का लोकार्पण जनपद बलरामपुर में 11 दिसम्बर को करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IMD की रिपोर्ट : बिहार, यूपी और दिल्ली समेत देश के 30 सब-डिवीजन में सामान्य से कम बारिश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IMD की रिपोर्ट: बिहार, यूपी और दिल्ली समेत देश के 30 सब-डिवीजन में सामान्य से कम बारिश नई दिल्ली: दक्षिण झारखंड और उससे सटे उत्तर-आंतरिक ओडिशा (North Interior Odisha) पर स्थित अवदाब (Depression) सोमवार को आगे बढ़ा जिसकी वजह से ओडिशा और झारखण्ड में काफी अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गयी. […]

India Rising: Road to EWC Powered by BASF Concludes in Mumbai with CM’s Address, Benjamin Bok Secures Esports World Cup 2026 Spot

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱India Rising: Road to EWC Powered by BASF Concludes in Mumbai with CM’s Address, Benjamin Bok Secures Esports World Cup 2026 Spot Mumbai: CM of Maharashtra Shri. Devendra Fadnavis positions Maharashtra as a future hub for gaming and esports as India Rising: Road to EWC brings together global competition, creators […]