बस्तर पहुंचीं प्रियंका गांधी को नेहरू और इंदिरा की ताजा हो आई - Update Now News

बस्तर पहुंचीं प्रियंका गांधी को नेहरू और इंदिरा की ताजा हो आई

 

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर पहुंचीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को अपनी दादी इंदिरा गांधी और परनाना जवाहरलाल नेहरू की याद ताजा हो आई। उन्होंने कहा कि उन दोनों के दिल में बस्तर के लोगों के प्रति विशेष सम्मान था। बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में ‘भरोसे का सम्मेलन’ आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित प्रियंका गांधी ने कहा, “मैं यहां पहली बार आई हूं, आप मुझे नहीं जानते, आप यहां इसलिए आए हैं, क्योंकि आपका मेरे परिवार पर भरोसा है। यहां की कहानियों, आपकी संस्कृति, आपके संघर्ष के बारे में मैं बचपन से जानती हूं। मेरे घर के सदस्यों ने आपकी संस्कृति, संघर्षो और चुनौतियों को जाना है। प्रियंका गांधी ने कहा, “सार्वजनिक जीवन में सबसे महत्वपूर्ण चीज भरोसा होता है। यहां जब मैं आई तो एक बहन ने मेरे लिए आइसक्रीम बनाकर रखी थी, लेकिन जब मैं वहां पहुंची तो उसने मुझसे कहा कि आपको अभी मंच से बोलना है, आप ठंडी आइसक्रीम मत खाइए। ये एक बहन का भरोसा है, एक पल में मेरा उनसे रिश्ता बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया -मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस में मतभेद नई दिल्ली। मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में इसके आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस के अंदर मतभेद खुलकर […]

IPL 2026 – GT vs RR Highlights: राजस्थान ने गुजरात को 8 विकेट से हरा दिया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱 IPL 2026 – GT vs RR Highlights: राजस्थान ने गुजरात को 8 विकेट से हरा दिया राजस्थान के लिए ध्रुव जुरेल ने 75 और यशस्वी जायसवाल ने 55 रन बनाए IPL में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने शुक्रवार को खेले गए दिन के दूसरे मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) को […]