बस्तर पहुंचीं प्रियंका गांधी को नेहरू और इंदिरा की ताजा हो आई - Update Now News

बस्तर पहुंचीं प्रियंका गांधी को नेहरू और इंदिरा की ताजा हो आई

 

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर पहुंचीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को अपनी दादी इंदिरा गांधी और परनाना जवाहरलाल नेहरू की याद ताजा हो आई। उन्होंने कहा कि उन दोनों के दिल में बस्तर के लोगों के प्रति विशेष सम्मान था। बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में ‘भरोसे का सम्मेलन’ आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित प्रियंका गांधी ने कहा, “मैं यहां पहली बार आई हूं, आप मुझे नहीं जानते, आप यहां इसलिए आए हैं, क्योंकि आपका मेरे परिवार पर भरोसा है। यहां की कहानियों, आपकी संस्कृति, आपके संघर्ष के बारे में मैं बचपन से जानती हूं। मेरे घर के सदस्यों ने आपकी संस्कृति, संघर्षो और चुनौतियों को जाना है। प्रियंका गांधी ने कहा, “सार्वजनिक जीवन में सबसे महत्वपूर्ण चीज भरोसा होता है। यहां जब मैं आई तो एक बहन ने मेरे लिए आइसक्रीम बनाकर रखी थी, लेकिन जब मैं वहां पहुंची तो उसने मुझसे कहा कि आपको अभी मंच से बोलना है, आप ठंडी आइसक्रीम मत खाइए। ये एक बहन का भरोसा है, एक पल में मेरा उनसे रिश्ता बन गया।

×
Date : 14 April 2023 Posted By : EDITOR
बस्तर पहुंचीं प्रियंका गांधी को नेहरू और इंदिरा की ताजा हो आई
News Image

 

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर पहुंचीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को अपनी दादी इंदिरा गांधी और परनाना जवाहरलाल नेहरू की याद ताजा हो आई। उन्होंने कहा कि उन दोनों के दिल में बस्तर के लोगों के प्रति विशेष सम्मान था। बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में 'भरोसे का सम्मेलन' आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित प्रियंका गांधी ने कहा, "मैं यहां पहली बार आई हूं, आप मुझे नहीं जानते, आप यहां इसलिए आए हैं, क्योंकि आपका मेरे परिवार पर भरोसा है। यहां की कहानियों, आपकी संस्कृति, आपके संघर्ष के बारे में मैं बचपन से जानती हूं। मेरे घर के सदस्यों ने आपकी संस्कृति, संघर्षो और चुनौतियों को जाना है। प्रियंका गांधी ने कहा, "सार्वजनिक जीवन में सबसे महत्वपूर्ण चीज भरोसा होता है। यहां जब मैं आई तो एक बहन ने मेरे लिए आइसक्रीम बनाकर रखी थी, लेकिन जब मैं वहां पहुंची तो उसने मुझसे कहा कि आपको अभी मंच से बोलना है, आप ठंडी आइसक्रीम मत खाइए। ये एक बहन का भरोसा है, एक पल में मेरा उनसे रिश्ता बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

शारदीय नवरात्रि 2026: आज से शुरू हुआ मां दुर्गा की आराधना का महापर्व!

📰 Generate e-Paper Clip शारदीय नवरात्रि 2026: आज से शुरू हुआ मां दुर्गा की आराधना का महापर्व! 11 अक्टूबर से नवरात्रि का शुभारंभ, 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा दशहरा भक्ति, शक्ति और आस्था के नौ दिन! रविवार, 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा और शुभ […]

बौखलाहट नहीं काबू कर पा रहे एलन मस्क, फिर उगला जहर

📰 Generate e-Paper Clip बौखलाहट नहीं काबू कर पा रहे एलन मस्क, फिर उगला जहर नई दिल्ली। उपग्रह संचार कंपनी स्टारलिंक को भारत में कारोबार की अनुमति नहीं मिलने से अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क अपनी बौखलाहट पर काबू नहीं कर पा रहे हैं। शनिवार को लगातार तीसरे दिन उन्होंने इस मुद्दे पर जहर उगला। इस […]