Priyanka Gandhi said Virat and onion scored a century

MP: प्रियंका गांधी ने कहा, विराट और प्याज ने सेंचुरी मारी, अब मोदी क्या कहेंगे?

 

इंदौर । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी ने महंगाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बयान का जिक्र करते हुए तंज कसा कि अब विराट और प्याज ने सेंचुरी मारी है, प्रधानमंत्री मोदी इस पर क्या बोलेंगे। मध्य प्रदेश के आदिवासी अंचल के धार जिले के कुक्षी में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी है, बड़े-बड़े महल बन रहे हैं, अभी कल कृषि मंत्री के बेटे का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वे सैकड़ों-करोड़ रूपये की लेनदेन की बात कर रहे हैं। भाजपा की जितनी भी घोषणा की जा रही है, वह पूरी तरीके से खोखली है। जबकि, कांग्रेस की सरकारों ने हमेशा आपके अधिकारों को आपके हाथ में देने का काम किया है। पहले बड़ी-बड़ी सरकारी कंपनियों से रोजगार मिलते थे। लेकिन, आज सरकार ने सभी बड़ी कंपनियों को ही बेचने का काम किया है। दूसरी ओर छोटे व्यापारियों के ऊपर जीएसटी जैसे कानून लाकर उनसे भारी टैक्स वसूला जा रहा है, जिससे लगातार महंगाई बढ़ रही है।
उन्होंने कहा, एक समय था, जब नरेंद्र मोदी कहते थे कि सचिन सेंचुरी मारेगा या प्याज। आज मैं उनको बताना चाहती हूं कि विराट ने भी सेंचुरी मार ली है और प्याज ने भी, अब उनकी सरकार है तो अब वो इस पर क्या बोलेंगे।
प्रियंका गांधी ने बिरसा मुंडा की जय और ‘हर हर नर्मदे’ का नारा लगाते हुए कहा, हम नौजवानों को गारंटी देते हैं कि 2 लाख सरकारी पदों को जल्द भरने का काम हमारी सरकार करेगी, बेरोजगार युवाओं को 3,000 रुपये तक की आर्थिक मदद की जाएगी। ‘पढ़ो और पढ़ाओ योजना’ के तहत कक्षा एक से लेकर आठ तक के बच्चों को प्रत्येक महीने 500 रूपये, नवमी और 10वीं के बच्चों को 1,000 रुपये और 11वीं और 12वीं के बच्चों को 1,500 रुपये दिए जाएंगे। आज आपकी सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी और महंगाई है, प्रदेश में 90 प्रतिशत से ज्यादा पद खाली पड़े हैं। आज मैं शिवराज सिंह से पूछना चाहती हूं कि जब 18 साल से आपकी सरकार है तो ये पद भरे क्यों नहीं गए? प्रदेश में हर रोज 17 महिलाओं का बलात्कार हो रहा है और सरकार कोई सुरक्षा की बात नहीं करती।

×
Date : 07 November 2023 Posted By : EDITOR
MP: प्रियंका गांधी ने कहा, विराट और प्याज ने सेंचुरी मारी, अब मोदी क्या कहेंगे?
News Image

 

इंदौर । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी ने महंगाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बयान का जिक्र करते हुए तंज कसा कि अब विराट और प्याज ने सेंचुरी मारी है, प्रधानमंत्री मोदी इस पर क्या बोलेंगे। मध्य प्रदेश के आदिवासी अंचल के धार जिले के कुक्षी में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी है, बड़े-बड़े महल बन रहे हैं, अभी कल कृषि मंत्री के बेटे का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वे सैकड़ों-करोड़ रूपये की लेनदेन की बात कर रहे हैं। भाजपा की जितनी भी घोषणा की जा रही है, वह पूरी तरीके से खोखली है। जबकि, कांग्रेस की सरकारों ने हमेशा आपके अधिकारों को आपके हाथ में देने का काम किया है। पहले बड़ी-बड़ी सरकारी कंपनियों से रोजगार मिलते थे। लेकिन, आज सरकार ने सभी बड़ी कंपनियों को ही बेचने का काम किया है। दूसरी ओर छोटे व्यापारियों के ऊपर जीएसटी जैसे कानून लाकर उनसे भारी टैक्स वसूला जा रहा है, जिससे लगातार महंगाई बढ़ रही है।
उन्होंने कहा, एक समय था, जब नरेंद्र मोदी कहते थे कि सचिन सेंचुरी मारेगा या प्याज। आज मैं उनको बताना चाहती हूं कि विराट ने भी सेंचुरी मार ली है और प्याज ने भी, अब उनकी सरकार है तो अब वो इस पर क्या बोलेंगे।
प्रियंका गांधी ने बिरसा मुंडा की जय और 'हर हर नर्मदे' का नारा लगाते हुए कहा, हम नौजवानों को गारंटी देते हैं कि 2 लाख सरकारी पदों को जल्द भरने का काम हमारी सरकार करेगी, बेरोजगार युवाओं को 3,000 रुपये तक की आर्थिक मदद की जाएगी। 'पढ़ो और पढ़ाओ योजना' के तहत कक्षा एक से लेकर आठ तक के बच्चों को प्रत्येक महीने 500 रूपये, नवमी और 10वीं के बच्चों को 1,000 रुपये और 11वीं और 12वीं के बच्चों को 1,500 रुपये दिए जाएंगे। आज आपकी सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी और महंगाई है, प्रदेश में 90 प्रतिशत से ज्यादा पद खाली पड़े हैं। आज मैं शिवराज सिंह से पूछना चाहती हूं कि जब 18 साल से आपकी सरकार है तो ये पद भरे क्यों नहीं गए? प्रदेश में हर रोज 17 महिलाओं का बलात्कार हो रहा है और सरकार कोई सुरक्षा की बात नहीं करती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब

📰 Generate e-Paper Clip India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब नई दिल्‍ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) आज यानी 20 अक्टूबर से प्रभावी हो जाएगा. फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लागू होने से दोनों देशों के कारोबारियों को नया […]

सिंहस्थ-2028 के सभी निर्माण कार्य तेज गति से पूर्ण करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip सिंहस्थ-2028 के सभी निर्माण कार्य तेज गति से पूर्ण करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव नवंबर में सभी लंबित स्वीकृतियां प्राप्त कर ले घाटों की एप्रोच रोड, पेयजल, सीवरेज और श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्थाओं को दें सर्वोच्च प्राथमिकता सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित व्यापारियों के लिए विकसित करें वैकल्पिक बाजार भोपाल : […]