Priyanka Gandhi said we have failed the children of Palestine

प्रियंका गांधी बोलीं, हमने फिलिस्तीन के बच्चों को विफल कर दिया

 

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इज़रायल-हमास युद्ध में नागरिकों और बच्चों की हत्याओं की आलोचना करती रही हैं। बाल दिवस के अवसर पर उन्होंने फिर से भयानक हिंसा को समाप्त करने की अपनी मांग दोहराई।
प्रियंका गांधी ने यह टिप्पणी आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 134वीं जयंती के अवसर पर की, जिसे भारत में बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट किया, आज बाल दिवस पर आइए हम खुद को याद दिलाएं कि हमने उन हजारों बच्चों को विफल कर दिया है, जिनका फिलिस्तीन में हर पल नरसंहार किया जा रहा है। वे मानवता से बेहतर के हकदार थे। हम सभी को अपनी आवाज़ उठानी चाहिए और उनके ख़िलाफ़ हो रही भयानक हिंसा को ख़त्म करने की मांग करनी चाहिए। प्रियंका गांधी की यह टिप्पणी गाजा में इजरायल-हमास युद्ध में 5,000 बच्चों समेत 10,000 लोगों की मौत पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय पर निशाना साधने के एक दिन बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि इस नरसंहार का समर्थन करने वालों की अंतरात्मा को अब भी कोई झटका नहीं लगा है और इस विनाश का समर्थन करने वाली सरकारों को शर्म आनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

T20 World Cup: T-20 वर्ल्डकप में भारत की सबसे बड़ी हार:साउथ अफ्रीका ने 76 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱T20 World Cup: T-20 वर्ल्डकप में भारत की सबसे बड़ी हार:साउथ अफ्रीका ने 76 रन से हराया स्पोर्ट्स डेस्क : वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी है। रविवार को उसे साउथ अफ्रीका ने तीसरे सुपर-8 मैच में 76 रन के […]

MP: ग्रामीण-शहरी विकास के समन्वय से मजबूत होगा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: ग्रामीण-शहरी विकास के समन्वय से मजबूत होगा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शिक्षा, पर्यटन और स्वास्थ्य सुविधाओं से आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की ओर मजबूत कदम महूगांव को विकास की सौगात: 85 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण, 100 बिस्तर अस्पताल की घोषणा भगोरिया राष्ट्रीय पर्व का निर्णय और संतुलित विकास […]