Congress is winning 150 seats in MP, Rahul Gandhi

मप्र में कांग्रेस 150 सीटों पर जीत रही : राहुल गांधी

 

विदिशा। मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों का प्रचार करने विदिशा पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का तूफान आने वाला है, जनता कांग्रेस पार्टी को 150 सीट जिताने का काम करेगी। इसका सबसे बड़ा कारण है कि 2018 में आपने कांग्रेस पार्टी की सरकार चुनी थी और फिर भाजपा के नेताओं नरेंद्र मोदी, अमित शाह, शिवराज सिंह चौहान ने करोड़ों रुपए देकर विधायकों को खरीद कर आपके साथ धोखा किया। उन्होंने मध्य प्रदेश के अरबपतियों को नहीं, बल्कि किसानों को, युवाओं को, महिलाओं को और मजदूरों को धोखा दिया। मप्र में कांग्रेस की जब सरकार आई थी तो हमने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया था।
ज्ञात हो कि राज्य में विधानसभा की कुल 230 सीटें हैं और पूर्ण बहुमत के लिए 116 सीटों की जरुरत है। पिछले चुनाव में कांग्रेस को 114 और भाजपा को 109 स्थानों पर जीत हासिल हुई थी। दल बदल के कारण कांग्रेस की सरकार गिर गई थी।
राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा ने अरबपतियों का 14 लाख करोड़ रू. माफ किया है, लेकिन किसानों और युवाओं का कर्ज माफ नहीं किया गया। मीडिया में केवल नरेंद्र मोदी का चेहरा दिखता है क्योंकि मीडिया का रिमोट अरबपतियों के हाथ में है। अगर किसानों मजदूरों के हाथ में मीडिया का रिमोट होता तो आपको राहुल गांधी का चेहरा दिखता।
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की पहली जिम्मेदारी किसानों, युवाओं, महिलाओं और मजदूरों की रक्षा करना है, इसलिए हमारा आपसे जो वादा है वह किसानों का कर्ज माफ करना है। हम गेहूं के लिए 2600 रूपये प्रति क्विंटल और धान के लिए 2500 रूपये प्रति क्विंटल देंगे और उसे बढ़ाकर 3000 तक किया जाएगा। 1500 रू. महीना हर महिला को उसके खाते में जाएगा और बेटी के पैदा होने पर ढाई लाख रुपए देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

चीनी के दाम अचानक क्यों बढ़े? जानें महंगाई की असली वजह

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱चीनी के दाम अचानक क्यों बढ़े? जानें महंगाई की असली वजह UNN: फेस्टिव सीजन से पहले चीनी की कीमतों में अचानक तेज बढ़ोतरी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। 20 जुलाई 2026 को जहां चीनी की औसत कीमत करीब ₹48.18 प्रति किलो थी, वहीं 20 अगस्त को यह […]

‘FIR दर्ज करिए, वरना मैं नहीं जाऊंगा’, राहुल के धरने के बाद पैलेट गन मामले में केस दर्ज

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱‘FIR दर्ज करिए, वरना मैं नहीं जाऊंगा’, राहुल के धरने के बाद पैलेट गन मामले में केस दर्ज नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को घायल छात्र साहिल लोचब को साथ लेकर दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे और पैलेट गन से घायल होने के मामले में अलग से […]